फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गले में फंदा लगाकर फेसबुक पर महिला ने अपलोड किया वीडियो, 32 पोस्ट कर पुलिस से मांगी मदद

Fri, 21 Sep 2018 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 21 Sep 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
women try to suicide Video uploaded on Facebook for Police help
fb Video
बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार को फेसबुक पर गले में किसी तार से फंदा लगाते हुए वीडियो अपलोड किया। इसके अलावा हाथ से लिखी शिकायत की फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें पहले से विवाहित एक शख्स को अपनी बेटी का पिता बताते हुए आरोप लगाए गए हैं। महिला मंगलवार आधी रात से अब फेसबुक पर 32 पोस्ट डालकर पुलिस से मदद की मांग कर चुकी है। वहीं पुलिस मामले को पति-पत्नी का विवाद बताते हुए जांच की बात कर रही है।  
women try to suicide Video uploaded on Facebook for Police help
fb crime
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह महिला ने अपने गले में एक केबल से फंदा लगा हुआ एक वीडियो अपलोड किया। महिला का कहना था कि वह खुदकुशी की कोशिश कर रही थी लेकिन उसकी मां ने उसे बचा लिया।
women try to suicide Video uploaded on Facebook for Police help
fb crime
महिला मंगलवार रात से फेसबुक पर पुलिस से मदद मांगते हुए एक के बाद एक पोस्ट कर चुकी है। महिला ने ड्रग्स देने व साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। उसने यह भी लिखा है कि एक विधायक ने उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
women try to suicide Video uploaded on Facebook for Police help
demo pic
महिला पोस्ट डालकर पुलिस से अपने फ्लैट पर पहुंचने की बार-बार अपील करती है। महिला एक शख्स पर आरोप लगाते हुए लिखती है कि वह पहले से विवाहित है और उसकी बेटी का पिता है। मंगलवार रात को महिला जान को खतरा बताते हुए पोस्ट डालने के बाद घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने देर रात उसे ढूंढकर घर पहुंचाया था।  
विज्ञापन
women try to suicide Video uploaded on Facebook for Police help
demo
महिला ने कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है। सोशल साइट से मिली जानकारी के मुताबिक जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पति से विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - निशांक शर्मा, सीओ बिसरख।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed