{"_id":"63f8eaf9c1402520d7061838","slug":"due-to-the-negligence-of-delhi-jal-board-land-sunk-in-rk-puram-two-motorcycles-and-a-dog-fell-2023-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हादसा: दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही से आरकेपुरम में धंसी जमीन, दो मोटरसाइकिल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हादसा: दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही से आरकेपुरम में धंसी जमीन, दो मोटरसाइकिल गिरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के आर के पुरम के सेक्टर-7 में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां पर अचानक जमीन धंस गई और देखते-देखते कई फुट गहरा खड्ढा हो गया। उसमें वहां खड़ी दो मोटरसाइकिल व कुत्ता गिर गया। घटना के समय आसपास लोग नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
2 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर दमकल विभाग, पुलिस व डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें पहुंच गई थीं। पुलिस ने तुरंत मोटरसाइकिल व कुत्ते को बाहर निकाला। पुलिस ने बाद में गड्ढे को भरवा दिया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
3 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये हादसा दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-7 आरके पुरम में हुआ। यहां पर जमीन अचानक धंस गई। जमीन के धंसने से करीब 10 फीट गहर खड्ढा हो गया था। इसमें वहां खड़ी दो मोटरसाइकिल व कुत्ता गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर एक दिन पहले दिल्ली जल बोर्ड ने सीवर पाइप लाइन का काम किया था। उसी जगह पर जमीन धंसी है। बाद में इस गड्ढे को भरवा दिया गया। पुलिस अधिकारी इसे दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी बबलू देव ने बताया कि दोपहर 1 बजे के आसपास से हादसा हुआ है। यहां पिछले कुछ समय से जल बोर्ड का काम चल रहा था। लेकिन उन्होंने काम पूरा नहीं किया था। इस कारण जमीन 10 फुट नीचे धंस गई। अगर यह हादसा रात में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।