{"_id":"6172388f523dee088b5df45e","slug":"man-killed-three-including-wife-on-suspicion-of-character-in-faridabad-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faridabad Crime News: पत्नी के चरित्र पर शक ने नीरज को बना दिया हैवान, ताबड़तोड़ गोलियां दाग कर दिया ट्रिपल मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Crime News: पत्नी के चरित्र पर शक ने नीरज को बना दिया हैवान, ताबड़तोड़ गोलियां दाग कर दिया ट्रिपल मर्डर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
faridabad triple murder
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी, सास, साले व उसके दोस्त को गोली मार दी। घटना में पत्नी,सास व साले का दोस्त ने तोड़ दिया, जबकि साले को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो तमंचे, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। आरोपी नीरज को अपनी पत्नी आयशा के के चरित्र पर शक था। इसके आलावा उसका अपने साले गगन से 10 लाख रुपये का लेनदेन भी था। पुलिस ने गगन की शिकायत पर धौज थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से पानीपत के समालखा निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि बहन आयशा शादी करीब चौदह साल पहले एनआइटी-एक निवासी निवासी नीरज चावला के साथ की थी।
Trending Videos
आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नीरज का एनआइटी में काज-बटन व लेडीज टेलरिंग मैटेरियल का काम है। उनका एक 12 साल का बेटा भी है। नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर उनका अक्सर आपस में झगड़ा भी रहता था। इसके चलते करीब एक साल से आयशा अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक सुमन
- फोटो : अमर उजाला
गगन सेक्टर-22 में रहने वाले अपने दोस्त राजन के साथ मिलकर पुरानी कारों व कोठियों की खरीद फरोख्त का काम करता है। गगन कई सालों से सेक्टर 55 में परिवार के साथ रह रहा था।
मृतक आयशा
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक माह पहले उसने मोहताबाद में एक मकान किराए पर ले लिया और अपनी पत्नी, बच्चों, मां व बहन के साथ वहीं रहने लगा। दो दिन पहले गगन अपने परिवार के साथ खाटूश्याम घूमने गया था। राजन भी उनके साथ था। वापस आने पर राजन उनके घर रुक गया।
विज्ञापन
मृतक राजन
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात खाना खाकर आयशा और सुमन नीचे कमरे में सो गईं। गगन, राजन और 12 वर्षीय भांजा ऊपर कमरे में सोए थे। रात करीब पौने तीन बजे गगन को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसका जीजा नीरज व उसका दोस्त लेखराज राजन को गोली मार रहे थे।