{"_id":"62f8890b8f77bb55f651d809","slug":"manoj-bhati-saved-fifty-soldiers-by-giving-martyrdom-encounter-terrorist-killed-indian-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bhati: जब देश सो रहा था मनोज आतंकियों से लोहा ले रहा था, शरीर पर ग्रेनेड झेल 50 जवानों को बचा गया जांबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manoj Bhati: जब देश सो रहा था मनोज आतंकियों से लोहा ले रहा था, शरीर पर ग्रेनेड झेल 50 जवानों को बचा गया जांबाज
जम्मू के राजौरी के प्रखल कैंप में दहशत फैलाने आए आतंकियों का इरादा उरी जैसी घटना को दोहराने का था। जिस तरह से आतंकी देर रात में कैंप की तरफ आए तो उन्हें लगा था कि निगरानी ढीली पड़ चुकी होगी। वे नहीं जानते थे कि पोस्ट पर मनोज अपनी राइफल के साथ खड़ा है। जैसे ही मनोज को हलचल का अहसास हुआ उसने अपनी बंदूक का मुंह आतंकियों की तरफ खोल दिया। मनोज भाटी के साथ ही ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने भी पलक झपकते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। इसी दौरान एक ग्रेनेड उनकी पोस्ट में गिरा। मनोज और उसके साथी इससे पहले कुछ समझ पाते, वह फट गया। इसके बाद आतंकियों ने गोलियों की बौछार कर दी। ये वाक्या है उस रात का जब देश सो रहा था और शाहजहांपुर का मनोज आतंकियों से लोहा ले रहा था।
2 of 10
Manoj Bhati
- फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर के साथ आए जवान खेमराज ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि कैसे मनोज ने शहादत देकर कैंप में सो रहे पचास जवानों को बचा लिया।
3 of 10
Manoj Bhati
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दो आतंकी देर रात करीब सवा तीन बजे लोहे की कंटीली तार काटकर अंदर घुस आए थे। पोस्ट पर मनोज व उसके साथी मुस्तैद थे। ये वो समय होता है जब नींद शरीर पर हावी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Manoj Bhati
- फोटो : अमर उजाला
हलचल महसूस होते ही मनोज ने चेतावनी दी और फायर कर दिया। आतंकियों की तरफ से गोली चलते ही पोस्ट के सभी जवानों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
5 of 10
Manoj Bhati
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी जब घिरने लगे तो उन्होंने पोस्ट में ग्रेनेड फेंक दिया। इसके बाद भी जवान आखिरी सांस तक लडे़ और शहीद हो गए। खासी मशक्कत के बाद आतंकियों को मार गिराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।