सब्सक्राइब करें

वो मासूमों को सौदा करती है: हिना के खौफनाक रंग देख उसके जानने वाले भी हैरान, पढ़ें- एनजीओ संचालिका के कारनामे

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
exploits of Hina mathur an NGO operator involved in child trading
हिना माथुर का घर - फोटो : अमर उजाला

बच्चे की खरीद-फरोख्त में शामिल एनजीओ संचालिका हिना के कारनामे सुनकर उसके जानने वाले हैरान हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके साथ कई साल से काम कर रही महिला इस तरह के काम में शामिल पाई गई है। जवाहर कॉलोनी में आरोपी महिला के घर के आसपास के लोग इसी बारे में बात कर रहे हैं। सेवा वाहन के संचालक सतीश चोपड़ा ने बताया कि वह कई बार हिना से सामाजिक कार्यों के दौरान मिले थे। करीब एक साल पहने उसने सिलाई सेंटर की शुरूआत की थी। उन्हें कभी नहीं लगा कि हिना ऐसा कोई काम कर सकती है। बच्चा बेचने वाली खबर सुनने के बाद उसे जानने वाले सभी हैरान हैं। 

Trending Videos
exploits of Hina mathur an NGO operator involved in child trading
दस्तावेज - फोटो : फाइल फोटो

क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की देर शाम हिना माथुर के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक खातों के दस्तावेज जब्त किए। हिना के एनजीओ का कार्यालय उसके घर पर ही है। यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि एनजीओ के जो अन्य सदस्य हैं, क्या वह भी इस घटना के बारे में जानते थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
exploits of Hina mathur an NGO operator involved in child trading
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा कोसीकलां में जो एनजीओ है, वह उनकी मां के द्वारा चलाया जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फेसबुक पर भी बच्चे के बेचने की बात कही थी। बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद दावा किया था कि एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है।

exploits of Hina mathur an NGO operator involved in child trading
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

पुलिस ने अदालत से आरोपियों के लिए दो दिन का रिमांड भी इसी आधार पर मांगा था कि आरोपियों ने इससे पहले कितने बच्चों को बेचा है, उनकी जानकारी लेनी है। एक दिन की जांच में ही पुलिस इस नतीजे पर पहुंच गई कि आरोपियों ने पहली बार ही बच्चा बेचने की कोशिश की है।

विज्ञापन
exploits of Hina mathur an NGO operator involved in child trading
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपी पांच साल से शहर में एनजीओ चला रहे हैं। इतने दिनों में आरोपियों ने पहली बार बच्चा बेचने की कोशिश की और पहली बार में ही पकड़े गए ये बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed