नोएडा सेक्टर-11 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लगने से बुधवार को महिला अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से महिला अधिकारी समेत चार लोगों की पहचान उनकी अंगूठी और कड़े आदि से कर ली गई। बुरी तरह जलने से दो शव की पहचान नहीं हो सकी है। एक्सेल कंपनी में जिस वक्त आग लगी अकाउंटेंट पवन चौथी मंजिल पर मौजूद था। मूलरूप से मैनपुरी निवासी पवन खोड़ा में परिवार के साथ किराये पर रहता है। आग से बचने के चक्कर में कूदने पर पवन की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
लाशों के बीच किसी की अंगूठी तो किसी की कड़े से हुई पहचान, जिसने भी देखा ये मंजर दहल गया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 04 May 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन