{"_id":"63f035a35de7a061ea06bfa9","slug":"five-arrested-including-sahil-gehlot-father-virendra-gehlot-in-nikki-yadav-murder-case-2023-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nikki Murder Case: कातिल प्रेमी साहिल के पिता समेत पांच गिरफ्तार, सामने आया अब तक सबसे बड़ा सनसनीखेज सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikki Murder Case: कातिल प्रेमी साहिल के पिता समेत पांच गिरफ्तार, सामने आया अब तक सबसे बड़ा सनसनीखेज सच
Sat, 18 Feb 2023 08:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:08 AM IST
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में साहिल गहलोत के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने साहिल के पिता वीरेंद्र, आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कजन और दोस्त शामिल हैं। वहीं, पुलिस को आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पर हत्या वाली जगह पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन मिल गई है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निक्की के शव को फ्रिज में रखने के बाद साहिल अपने घर गया। कुछ देर तो वह गुमसुम घूमता रहा और फिर पिता को अलग ले जाकर हत्या की जानकारी दे दी। इस पर पिता ने उससे चुपचाप शादी करने की बात कही थी।
साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा ने वीरेंद्र को साहिल के सामने बैठाकर पूछताछ की। वीरेंद्र को सारी बातों की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। ऐसे में आरोपियों ने दूसरी लड़की से शादी कर उसकी जिंदगी भी बर्बाद कर दी।
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जब साहिल की शादी हो रही थी तो घर व गांव में ये चर्चा थी कि उसका दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग है। इसके बावजूद वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी ढाबे में रखा था निक्की का शव
- फोटो : अमर उजाला
मित्राऊ गांव व आसपास गैंगस्टर व बदमाशों का इलाका होने से पुलिस के मुखबिर सक्रिय हैं। ज्यादा संदेह होने पर पुलिस ने साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज होने से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर फ्रिज से निक्की का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के निक्की हत्याकांड में पुलिस जांच और सीसीटीवी के अध्ययन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक हुई जांच में जो सबसे बड़ा तथ्य बदल गया है वो है हत्या का समय।