फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड: विवाह से पहले साहिल ने पिता को बताई थी कत्ल की बात, जवाब मिला- चुपचाप दूसरी वाली से करो शादी

Fri, 17 Feb 2023 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Nikki murder case Before marriage Sahil told his father about murder
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला

निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और खुलासा हुआ है। आरोपी साहिल गहलोत ने वारदात वाले दिन ही पिता वीरेंद्र सिंह को हत्या की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद पिता ने साहिल को चुपचाप दूसरी लड़की से शादी करने को कहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस वीरेंद्र को जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। साहिल ने हत्या की जानकारी 10 फरवरी को दी और दूसरी लड़की से शादी कर ली। वहीं, पुलिस को आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पर हत्या वाली जगह पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन मिल गई है।

Nikki murder case Before marriage Sahil told his father about murder
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निक्की के शव को फ्रिज में रखने के बाद साहिल अपने घर गया। कुछ देर तो वह गुमसुम घूमता रहा और फिर पिता को अलग ले जाकर हत्या की जानकारी दे दी। इस पर पिता ने उससे चुपचाप शादी करने की बात कही थी। अपराध शाखा वीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस वीरेंद्र को साहिल के सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। 

Nikki murder case Before marriage Sahil told his father about murder
इसी कार में की गई थी निक्की की हत्या फिर ढाबे तक लाया गया था - फोटो : ANI

वीरेंद्र को सारी बातें पता थीं, इसके बावजूद उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। ऐसे में आरोपियों ने दूसरी लड़की से शादी कर उसकी जिंदगी भी बर्बाद कर दी। जब साहिल की शादी हो रही थी तो घर व गांव में ये चर्चा थी कि उसका दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग है। इसके बावजूद वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। मित्राऊ गांव व आसपास गैंगस्टर व बदमाशों का इलाका होने से पुलिस के मुखबिर सक्रिय हैं। ज्यादा संदेह होने पर पुलिस ने साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज होने से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर फ्रिज से निक्की का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case Before marriage Sahil told his father about murder
ढाबा सील - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज मिली
पुलिस को आईएसबीटी के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज मिली है। इसमें साहिल की कार जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस को इसके अलावा कई जगहों की फुटेज भी मिली है। फुटेज से आरोपी के निक्की यादव के साथ घूमने की पुष्टि हो रही है।

विज्ञापन
Nikki murder case Before marriage Sahil told his father about murder
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को साहिल के मोबाइल की लोकेशन मिली
साहिल के मोबाइल की लोकेशन आईएसबीटी के पास यानी निक्की की हत्या वाली पर जगह मिल गई है। पुलिस इसे सबसे बड़ा सबूत मान रही है। आरोपी जब उत्तम नगर में निक्की के घर गया तो उसने मोबाइल बंद कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed