{"_id":"5ac492b74f1c1bc3618b56ab","slug":"ghaziabad-girl-who-killed-her-mother-for-lesbian-relationship-with-teacher-arrested-know-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीचर संग मिलकर मां को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाली बेटी अपनी इस गलती से हुई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर संग मिलकर मां को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाली बेटी अपनी इस गलती से हुई गिरफ्तार
Thu, 05 Apr 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
girl killed mother
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजियाबाद में अपनी महिला टीचर के साथ रहने की इच्छा को पूरा होने में बाधक बनने की वजह से ही छात्रा ने मां के सिर में रॉड मारकर उसकी जान ले ली थी। अपनी ही एक गलती की वजह से अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 5
girl killed mother
कविनगर पुलिस ने मंगलवार को गैर इरादतन हत्या की आरोपी बेटी और उसकी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मां के खून से हाथ रंग चुकी बेटी को अब मां की मौत का पछतावा है। उसका कहना है कि घर में प्यार न मिलने की वजह से मां और पिता से उसकी अनबन तो रहती थी, लेकिन वह मां की हत्या करना नहीं चाह रही थी।
3 of 5
girl killed mother
लालकुआं स्थित मानसरोवर कालोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर सतीश कुमार की पत्नी पुष्पा देवी के सिर में रॉड लगने से मौत हो गई थी। सतीश कुमार ने कविनगर थाने में अपनी 18 वर्षीय बेटी रश्मि और उसकी टीचर निशा गौतम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से दोनों फरार थीं। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह का कहना है कि निशा के साथ भागकर रश्मि पहले दिल्ली और फिर पंजाब चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
girl killed mother
- फोटो : अमर उजाला
यहां रश्मि लड़के के वेश में रह रही थी। उसने कटिंग भी लड़कों वाली करा ली थी। वह फिलहाल पति-पत्नी बताकर रह रही थीं। दोनों गुरुद्वारे में लंगर खाती थीं। एसएचओ ने बताया कि दोनों के रुपये खत्म हो गए थे। सोमवार को वह रुपये और कपड़े लेने गाजियाबाद आई थीं और मंगलवार को वापस लौट रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
girl killed mother
सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि रश्मि और उसकी टीचर निशा एक साथ रहना चाहती थी, इसका रश्मि के परिजन विरोध करते थे। पूर्व में रश्मि अपने परिजनों के खिलाफ कविनगर थाने में शिकायत भी दे चुकी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।