{"_id":"6152b1868ebc3efc877e562f","slug":"furniture-businessman-and-son-murder-case-accused-servant-kept-blood-stained-clothes-and-shoes-in-bag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साजिश: बाप-बेटे का गला रेता, फिर दफनाईं लाशें, बचने के लिए आरोपी की हर तकरीब सुन उड़े पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश: बाप-बेटे का गला रेता, फिर दफनाईं लाशें, बचने के लिए आरोपी की हर तकरीब सुन उड़े पुलिस के होश
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Sep 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के ट्रॉनिका सिटी की कासिम विहार कॉलोनी में 16 सितंबर को हुई फर्नीचर कारोबारी और उसके पुत्र हत्या के आरोप पुलिस ने नौकर महरोज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 हजार रुपये, कारोबारी का मोबाइल व खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। अमर उजाला ने एक दिन पहले ही नौकर पर शक होने की खबर प्रकाशित की थी। पुलिस के मुताबिक नौकर को पता चला था कि घर में पौने पांच लाख रुपये रखे हैं। उन्हें लूटने के लिए ही उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हालांकि, वारदात के बाद घर खंगालने पर उसे 15 हजार रुपये ही मिले। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बदायूं के गांव मिर्जापुर निवासी आरोपी नौकर महरोज रिश्ते में नईमुल हसन का भतीजा है। कुछ वर्षों से वह नईमुल के रामपार्क स्थित फर्नीचर गोदाम पर नौकरी करता था। 15 दिन पहले नईमुल के पास करीब पौने पांच लाख रुपये आए थे। इनमें से 50-50 हजार रुपये नईमुल के दोनों भाइयों के थे, जबकि बाकी रकम उसी की थी।
Trending Videos
फर्नीचर कारोबारी और बेटे की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
थैले में रख लिए खून से सने कपड़े और जूते
पिता-पुत्र की हत्या के दौरान आरोपी के कपड़े और जूते खून में सन गए थे। खतरा समझकर उसने उन्हें उतारकर थैले में रख लिया और नईमुल के कपड़े व जूते पहनकर मौके से भाग निकला।
पिता-पुत्र की हत्या के दौरान आरोपी के कपड़े और जूते खून में सन गए थे। खतरा समझकर उसने उन्हें उतारकर थैले में रख लिया और नईमुल के कपड़े व जूते पहनकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में उसने कारोबारी के कपड़े फेंक दिए और चाकू गोदाम के पीछे मिट्टी में दबा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने कपड़े, कारोबारी का मोबाइल और 12 हजार रुपये बरामद कर लिए।
फर्नीचर कारोबारी और बेटे की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
लूट के पैसों से कारोबार करना चाहता था आरोपी
दो साल से नौकरी करने वाले आरोपी महरोज ने हत्या से कुछ दिनों पहले अपना अलग काम शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन उसका वेतन बहुत कम था। इसके लिए उसने नईमुल की हत्या कर उसके घर से कैश लूटने की योजना बनाई।
दो साल से नौकरी करने वाले आरोपी महरोज ने हत्या से कुछ दिनों पहले अपना अलग काम शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन उसका वेतन बहुत कम था। इसके लिए उसने नईमुल की हत्या कर उसके घर से कैश लूटने की योजना बनाई।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
महरोज को पुराने फर्नीचर के काम की अच्छी जानकारी थी, लेकिन अलग काम शुरू करने के लिए उसे करीब चार से पांच लाख रुपये की जरूरत थी। आरोपी ने कुछ लोगों से पैसे भी मांगे, लेकिन नहीं मिले। उसे नईमुल हसन के पैसे आने की जानकारी हुई। उसने सोचा कि उसके पैसों से वह अपना काम शुरू कर सकता है।