सब्सक्राइब करें

खौफनाक इरादा: बहाना बनाकर घर में रुका था नौकर, अजान से उठा और रेत दिया बाप-बेटे का गला

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Sep 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
servant had killed Furniture businessman and his son in loni ghaziabad see photos
कारोबारी पिता-पुत्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के ट्रॉनिका सिटी की कासिम विहार कॉलोनी में नौकर ने ही फर्नीचर कारोबारी नईमुल हसन व उनके बेटे उवैस की हत्या की थी। 16 सितंबर की तड़केहुई घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने थाना बिल्सी, बदायूं के गांव मिर्जापुर निवासी नौकर महरोज को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 हजार रुपये, कारोबारी का मोबाइल व खून से सने कपड़े बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक नौकर को पता चला था कि घर में पौने 5 लाख रुपये रखे हैं। उन्हें लूटने के लिए ही उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हालांकि, वारदात के बाद घर खंगालने पर उसे 15 हजार रुपये ही मिले। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी नौकर महरोज रिश्ते में नईमुल हसन का भतीजा है। कुछ वर्षों से वह नईमुल के रामपार्क स्थित फर्नीचर गोदाम पर नौकरी करता था। 15 दिन पहले नईमुल के पास करीब पौने 5 लाख रुपये आए थे। इनमें से 50-50 हजार रुपये नईमुल के दोनों भाइयों के थे, जबकि बाकी रकम उसी की थी। 

 
Trending Videos
servant had killed Furniture businessman and his son in loni ghaziabad see photos
फर्नीचर कारोबारी और बेटे की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में नईमुल ने मकान बनाया था, जिसके लिए उसने बड़े भाई से पैसे लिए थे। नईमुल ने पौने 4 लाख रुपये में से भाई का भुगतान कर दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि नौकर महरोज को कारोबारी के घर में पौने 5 लाख रुपये रखे होने की जानकारी थी, जिसके लिए उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
servant had killed Furniture businessman and his son in loni ghaziabad see photos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बहाना बनाकर कारोबारी के घर ही सो गया था नौकर
महरोज को पता था कि नईमुल हसन की पत्नी बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में गई हुई है। योजना के तहत वह 15 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे कारोबारी के घर पहुंच गया। उसने बहाना बनाते हुए कहा कि पिता उसे वापस बदायूं ले जाना चाहता है, लेकिन वह काम छोड़कर नहीं जाना चाहता। 
servant had killed Furniture businessman and his son in loni ghaziabad see photos
पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस पर नईमुल ने उसे अपने घर में ही सुला लिया था। महरोज की योजना देर रात हत्या कर रुपये लूटने की थी, लेकिन नईमुल देर रात तक टीवी देखता रहा, जिसके चलते उसे नींद आ गई।
विज्ञापन
servant had killed Furniture businessman and his son in loni ghaziabad see photos
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अजान होने पर नींद खुली और कर दी हत्या
रात करीब 3 बजे नईमुल लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान अजान होने पर महरोज की आंख भी खुल गईं। वह दूसरी मंजिल पर कमरे में रखा पंखा व चाकू ले आया और चुपचाप लेट गया। नईमुल हसन भी लघुशंका के बाद चारपाई पर आकर सो गया। जैसे ही उसने चादर ओढ़ी आरोपी ने पहले तो उसके चेहरे पर पंखे से ताबड़तोड़ वार किए और फिर चाकू से गर्दन काटते हुए पेट में वार किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed