फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद हत्याकांड: सुबह उठते ही साथी की गर्दन काटी और कूड़े में छिपा दी, बचे शरीर को ठिकाने लगाने का ये था प्लान

Wed, 08 Dec 2021 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Dec 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad co worker murder case culprit has no regret of killing friend read how he planned to decompose dead body
प्रमोद का शव - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के लालकुआं चौकी क्षेत्र के मंगल बाजार में आजमगढ़ निवासी मशीन ऑपरेटर संदीप मिश्रा ने अपने सहकर्मी प्रमोद लोधी (37) निवासी कासगंज की रविवार देर शाम गर्दन काटकर हत्या कर दी। फोन न मिलने पर प्रमोद की पत्नी मीरा सोमवार को कासगंज से गाजियाबाद पहुंची तो वारदात का पता चला। पुलिस ने आरोपी के कमरे से प्रमोद का गर्दन कटा शव बरामद कर लिया। सिर करीब 500 मीटर दूर कूड़े के ढेर में मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आगे पढ़ें आरोपी ने किस बेरहमी से अपने सहकर्मी को मौत के घाट उतार दिया और अब उसे इस बात का अफसोस तक नहीं है...

ghaziabad co worker murder case culprit has no regret of killing friend read how he planned to decompose dead body
आरोपी संदीप - फोटो : अमर उजाला

संदीप का व्यवहार देख मृतक की पत्नी को हुआ शक....
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद संदीप कमरे का ताला बंद करके आसपास ही घूमता रहा और वह सोमवार को कंपनी जाने के बजाए कमरे के आसपास घूमता रहा। वहीं, रविवार शाम से प्रमोद का फोन न उठने पर पत्नी मीरा सोमवार को गाजियाबाद पहुंची। पति को कमरे पर न पाकर उसने संदीप से पूछा तो वह सकपका गया। संदीप का व्यवहार देखकर मीरा को उस पर शक हो गया।

ghaziabad co worker murder case culprit has no regret of killing friend read how he planned to decompose dead body
मृतक संदीप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

धड़ और सिर अलग-अलग छिपाकर मिटाना चाहता था सुबूत
संदीप मिश्रा ने बताया कि उसने सुबूत मिटाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। सोमवार सुबह शव से गर्दन काटी और थैली में रखकर 500 मीटर दूर कूड़े में छिपा दिया। सोमवार रात को वह धड़ को कहीं और ठिकाने लगा देता। अगर धड़ मिल भी जाता तो सिर न होने से उसकी पहचान नहीं होती। धड़ को ठिकाने लगाने से पहले ही वह पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad co worker murder case culprit has no regret of killing friend read how he planned to decompose dead body
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि संदीप मिश्रा के माता-पिता और भाई-बहन की मौत हो चुकी है। परिवार में वह अकेला सदस्य बचा है। इसी के चलते वह डिप्रेशन में रहता था। पुलिस पूछताछ में संदीप ने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। सीओ का कहना है कि हत्यारोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाएगी।

विज्ञापन
ghaziabad co worker murder case culprit has no regret of killing friend read how he planned to decompose dead body
ghaziabad co worker murder, kavi nagar - फोटो : अमर उजाला

विवाद खत्म करने के बहाने बुलाकर कर दी हत्या......
एसपी सिटी का कहना है कि रविवार को संदीप ने शराब पीने के बाद योजनाबद्ध तरीके से प्रमोद को अपने कमरे पर बुलाया। कहा कि रोज-रोज के विवाद को खत्म करते हैं। प्रमोद शराब नहीं पीता था, लेकिन संदीप के दबाव डालने पर उसने शराब पी ली। नशा होने पर प्रमोद कमरे में लेट गया, जिसके बाद संदीप ने चाकू से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। शव को कमरे में छोड़कर संदीप ने सिर करीब 500 मीटर दूर कूड़े के ढेर में छुपा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed