फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हत्यारे का कबूलनामा: रात में गला दबाया, फिर खुद के बनाए चाकू से काट डाला, बोला- उसको थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था

Wed, 08 Dec 2021 10:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Dec 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad co worker murder case new revealing murder in night chop head next day and threw many more secrets came out
ghaziabad co worker murder, kavi nagar - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के लालकुआं की मंगल बाजार कॉलोनी में कासगंज निवासी प्रमोद की हत्या में नया मोड़ आया है। आजमगढ़ निवासी सहकर्मी संदीप मिश्रा ने रविवार रात को गला दबाकर प्रमोद की हत्या की थी, जबकि सोमवार सुबह उसकी गर्दन धड़ से अलग कर उसे कूड़े के ढेर में छिपाया था। हत्या के लिए उसने आरी के ब्लेड से 10 दिन पहले ही चाकू तैयार किया था। पुलिस पूछताछ में संदीप मिश्रा ने यह बात कबूल की है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Ghaziabad co worker murder case new revealing murder in night chop head next day and threw many more secrets came out
ghaziabad co worker murder, kavi nagar - फोटो : अमर उजाला

थाना अमापुर, जिला कासगंज के गांव सूरजपुर निवासी प्रमोद लोधी (37) पुत्र यादराम कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया की कंपनी में मशीन ऑपरेटर थे। आजमगढ़ निवासी संदीप मिश्रा भी इसी कंपनी में ऑपरेटर है। प्रमोद और संदीप मंगल बाजार कॉलोनी में एक-दूसरे से 100 मीटर दूर किराए पर रहते थे।

Ghaziabad co worker murder case new revealing murder in night chop head next day and threw many more secrets came out
ghaziabad co worker murder, kavi nagar - फोटो : अमर उजाला

मशीन खराब होने का प्रमोद इसका आरोप संदीप पर मढ़ देता था, इसके चलते दोनों में विवाद होता रहता था। इसी के चलते संदीप ने रविवार रात प्रमोद की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad co worker murder case new revealing murder in night chop head next day and threw many more secrets came out
ghaziabad co worker murder, kavi nagar - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार संदीप ने पुलिस को बताया कि रविवार को प्रमोद अपने साथी के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान वह सब्जी लेने के लिए वहां से गुजरा तो प्रमोद ने रोक लिया और कहा कि आज उसी के कमरे पर पार्टी करेंगे। सब्जी लेकर लौटने पर प्रमोद उसके घर पर मिला। इसके बाद दोनों ने शराब पी।

विज्ञापन
Ghaziabad co worker murder case new revealing murder in night chop head next day and threw many more secrets came out
घर में पड़ा मृतक का धड़, वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उसने थप्पड़ मारा था, गुस्से में मार दिया
संदीप मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह और प्रमोद करीब डेढ़ साल से एक ही कंपनी में काम करते थे। वह प्रमोद को मारना नहीं चाहता था, लेकिन कमरे में प्रमोद ने नशे में गालीगलौज करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रविवार को उसने प्रमोद के शव की मौजूदगी में ही कमरे में रात बिताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed