फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चीखें दबाने के लिए तेज आवाज में बजाया साउंड, लाशें छिपाने की कोशिश; मां-बाप का कत्ल करने वालों का खुलासा

Thu, 23 Jul 2026 03:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

गाजियाबाद में दंपती की हत्या बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बेटों के साथ एक नाबालिग भी था। उसे चार घंटे बाद बेड के नीचे से पकड़ा गया है। आरोपी ललित माता-पिता को नवजात बेटे की मौत का जिम्मेदार मानता था। पत्नियों के घर छोड़कर जाने के लिए भी दोनों बेटे दोषी मानते थे। इसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया।

विज्ञापन
ghaziabad double murder Lalit held his parents responsible for his newborn son death
ghaziabad double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की भीमनगर कॉलोनी में माता-पिता की हत्या करने वाले दोनों बेटों ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं। पुलिस के अनुसार, छोटे बेटे ललित ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। 28 जून 2024 को उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। नवजात बीमार हो गया तो उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां तीन जुलाई 2024 को उसकी मौत हो गई।


बेटे की मौत के सदमे में पत्नी का उपचार नहीं कराया गया। उसकी देखभाल भी नहीं की गई। माता-पिता की अनदेखी के चलते दोनों बेटों की पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं। इन बातों को लेकर दोनों बेटे माता-पिता से रंजिश रखने लगे थे। सोमवार रात इसी ने खूनी रूप ले लिया।
ghaziabad double murder Lalit held his parents responsible for his newborn son death
मृतक दंपती की फाइल तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में हत्यारोपी बेटों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान उनका एक नाबालिग दोस्त भी साथ था। माता-पिता की हत्या के बाद वह मकान में ही बेड के नीचे छिप गया। पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे बाद नाबालिग को बेड के नीचे से पकड़ा।
ghaziabad double murder Lalit held his parents responsible for his newborn son death
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता से बोले, इतना हिसाब-किताब लिखकर किसको दोगे
पुलिस के अनुसार, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित भीमनगर कॉलोनी की गली नंबर-10 में हुई इस घटना के दौरान दोनों आरोपी दीपक (27) और ललित (25) नशे में धुत थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमवार रात पहले पिता गंगाशरण (55) के कमरे में पहुंचे। उस समय गंगाशरण दूध का हिसाब लिख रहे थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि इतना हिसाब-किताब लिखकर किसको दोगे। बीमार पोते का इलाज निजी अस्पताल में करा देते तो आज हिसाब-किताब लिखने के बजाय पोते को खिलाने में लगे होते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad double murder Lalit held his parents responsible for his newborn son death
पारिवारिक विवाद में हुई दंपति की मौत के बाद जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगाशरण ने इसे भगवान की मर्जी बताया। इस पर दोनों ने उनको धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और पैर पकड़कर घसीटा। दूसरे कमरे से निकली विमलेश (52) ने पति को बचाने के लिए चीख-पुकार मचाई तो आरोप है कि ललित ने पिता को उठाकर दरवाजे पर पटक दिया। गंगाशरण के सिर में दरवाजे की कुंडी घुस गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक बेटे ने उनका गला और दूसरे ने नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने मां विमलेश को भी गला और मुंह दबाकर मार डाला।

 
विज्ञापन
ghaziabad double murder Lalit held his parents responsible for his newborn son death
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीखें दबाने के लिए तेज आवाज में बजाया साउंड सिस्टम
दिन में ललित के जन्मदिन पर घर में हुए सत्संग के दौरान साउंड सिस्टम लगाया गया था। गाली-गलौज और मारपीट के दौरान जब गंगाशरण चिल्लाए और पत्नी विमलेश ने चीख-पुकार कर बचाने की गुहार लगाई तो दीपक ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला दिया, ताकि मां-बाप की चीख किरायेदार और पड़ोसियों तक न पहुंच सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed