फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बेटे के जन्मदिन पर सुबह से थी खुशियां, रात में चीखों से दहल उठा इलाका; बेटों ने कर डाला मां-बाप का कत्ल

Wed, 22 Jul 2026 01:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

गाजियाबाद में डबल मर्डर हुआ है। शराबी बेटों ने ही मां-बाप का कत्ल कर दिया। नशे में झगड़ा कर माता-पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों भाई अक्सर माता-पिता पर दो मंजिला मकान उनके नाम करने का दबाव बनाते थे।

विज्ञापन
two sons Murder parents In Ghaziabad Wives who left due to alcohol addiction
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की भीमनगर कॉलोनी में सोमवार देर रात दो बेटों ने मिलकर माता-पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, माता-पिता ने आपस में शराब पीकर झगड़ रहे दोनों बेटों को समझाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर वह माता-पिता से भिड़ गए। इस मामले में बहन ने भाइयों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपी ललित और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान गंगाशरण (55) व उनकी पत्नी विमलेश (50) के रूप में हुई है। गंगाशरण पत्र वितरक के साथ डेयरी भी चलाते थे।


गंगाशरण मूलरूप से बुलंदशहर जिले के बीबीनगर स्थित सठला कस्बे के रहने वाले थे। लंबे समय से वह भीमनगर कॉलोनी में रहते थे। उनके दो बेटे, दो बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि गंगाशरण के मकान की पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाले जगबीर ने रात में करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी कि ललित और दीपक अपने माता-पिता से झगड़ रहे हैं। उनको ज्यादा चोट लगी है। दोनों में से कोई सा बोल भी नहीं रहा है। 
two sons Murder parents In Ghaziabad Wives who left due to alcohol addiction
पारिवारिक विवाद में हुई दंपति की मौत के बाद जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में ले लिया जबकि, घायल मां-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट लगी हुई थी। दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, उसमें भी शराब पीने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दोनों की मौत का सही कारण सामने आएगा।
two sons Murder parents In Ghaziabad Wives who left due to alcohol addiction
मृतक दंपती की फाइल तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरा मामला
गाजियाबाद में सुबह से जिस घर में बेटे की लंबी उम्र की कामना के लिए भजन-कीर्तन की गूंज थी, उसी घर में रात होते-होते चीख-पुकार मच गई। माता-पिता ने जिस बेटे के माथे पर प्यार से हाथ रखकर उसकी खुशहाली की दुआ मांगी थी, उसी बेटे पर अब उनके कत्ल का आरोप है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
two sons Murder parents In Ghaziabad Wives who left due to alcohol addiction
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीमनगर कॉलोनी की यह घटना रिश्तों के टूटने की ऐसी कहानी बन गई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 20 जुलाई को गंगाशरण और विमलेश ने बड़े बेटे ललित का जन्मदिन मनाया था। बेटे की जिंदगी खुशियों से भरी रहे, इसके लिए घर में कीर्तन कराया गया। माता-पिता ने हमेशा की तरह बेटे की सलामती और अच्छे भविष्य की कामना की। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के लिए वे भगवान से दुआ कर रहे हैं, वही कुछ घंटों बाद उनके जीवन का सबसे बड़ा दर्द बन जाएगा।

 
विज्ञापन
two sons Murder parents In Ghaziabad Wives who left due to alcohol addiction
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों के मुताबिक, गंगाशरण और विमलेश अपने दोनों बेटों से बेहद प्यार करते थे। बेटों की गलत आदतों के बावजूद उन्होंने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। हर बार यही उम्मीद रखी कि एक दिन बेटे अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और परिवार फिर से खुशियों से भर जाएगा। शराब की लत और बढ़ते विवादों ने धीरे-धीरे रिश्तों में ऐसी दरार पैदा कर दी, जो आखिरकार इस खौफनाक घटना तक पहुंच गई। मंगलवार को क्षेत्र में यही चर्चा थी कि जिन बेटों के लिए मां-बाप ने जिंदगी खपा दी, आखिर वही उनकी मौत की वजह कैसे बन गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed