फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passengers endured hours of distress on the train; children went without milk, while adults had to go hungry.

Ghaziabad News: घंटों ट्रेन में लोग रहे परेशान, बच्चों काे नहीं मिला दूध तो बड़ों को रहना पड़ा भूखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Passengers endured hours of distress on the train; children went without milk, while adults had to go hungry.
साहिबाबाद। मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने से आनंद विहार और दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों में लोग घंटों बैठे रहे। निर्धारित समय से कई घंटे लेट होने की वजह से काफी परिवार के बच्चों का दूध खत्म हो गया तो चौबीस घंटे से सफर कर रहे स्लीपर से एसी कोच तक में लोगों का खाना खराब हो गया। रुकी हुई ट्रेन में बच्चे जहां भूख से बिलख गए वहीं बड़े भी खूब परेशान हुए। ट्रेनों को आउटर पर रोका गया था, ऐसे में परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

मालगाड़ी के बेपटरी होने से बिहार, ओडिसा, प्रयागराज, गाजीपुर व उत्तराखंड से आने वाली ट्रेन आठ से दस घंटे लेट हो गई। जिन ट्रेनों को सुबह साढ़े चार से आठ बजे के बीच आनंद विहार पहुंचना था, वह ट्रेनें सुबह दस बजे तक साहिबाबाद के आउटर पर खड़ी रहीं। ट्रेन के घंटों लेट होने से छोटे बच्चों का दूध खत्म हो गया। सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन से उतरे अमित झा ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से सवार हुए थे। देर रात टुंडला पहुंचने पर ही ट्रेन की गति धीमी हो गई। साथ में परिवार और बच्चे होने से ज्यादा परेशानी हुई। खाने का सामान गर्मी की वजह से खराब हो गया और ट्रेन की कैंटीन में भी दूध नहीं मिला, इसकी वजह से बच्चे भी खूब परेशान हुए।
विज्ञापन

वहीं, ईएमयू ट्रेन में बैठीं ओमवती ने बताया कि दिल्ली में संबंधी के यहां एक आयोजन है, इसके लिए वह परिवार और बच्चों के संग वहां जा रही थी। बच्चे साथ में थे तो थोड़ा बहुत खाना रख लिया था लेकिन साहिबाबाद आउटर पर ही ट्रेन छह घंटे से रुकी हुई है, यहां कुछ नहीं मिल पा रहा जिसकी वजह से बच्चे परेशान हो गए। इसी तरह खुर्जा से दिल्ली जा रही मीना के साथ ही बच्चे थे जो परेशान हो गए। लखनऊ से दिल्ली जा रहे रूपेश ने बताया कि वह छुट्टियां लेकर घर गए हुए थे, आज से दफ्तर ज्वाइन करना था लेकिन 11 साहिबाबाद स्टेशन पर ही बज गए। कानपुर सेंट्रल ट्रेन से साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे विकास और माया ने बताया कि, ट्रेन 5:45 पर दिल्ली उतारती है। ट्रेन में बैठे-बैठे ही दोपहर के 12 बज गए तो परिजनों ने यहीं उतर कर मेट्रो से दिल्ली आने को का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्टेशन के बाहर खड़े ई-रिक्शा वालों ने जमकर काटी चांदी
आधी रात के बाद जैसे ही ट्रेन हादसा हुआ तो दिल्ली और आनंद विहार की ओर जाने वाली ट्रेनें आउटर पर खड़ी करनी पड़ गईं। लंबे इंतजार के बाद सुबह आठ बजे से यात्रियों ने आउटर पर ही उतरना शुरू कर दिया। वहां से यात्री जैसे-तैसे साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। अन्य दिनों की अपेक्षा स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की लाइन स्टेशन के बाहर लग गई। यात्रियों को जीटी रोड तक पहुंचाने के रिक्शा चालकों ने 30 से 40 रुपये वसूले, जबकि यहां का किराया महज 10 रुपये ही है। उधर, साहिबाबाद रेलवे रोड पर अचानक बढ़ी भीड़ के कारण जाम के हालात बन गए।
ईमयू ट्रेन में खराब हुआ कई दूधियों का दूध हुआ खराब
खुर्जा, बुलंदशहर से दिल्ली-गाजियाबाद की ओर जाने वाली ईएमयू ट्रेन में खुर्जा के करीब एक दर्जन से अधिक दूधिया सवार थे, काफी दूध खराब हो गया। दूधिया राजकुमार ने बताया कि उनके यहां से बहुत से लोग दिल्ली एनसीआर में गाय-भैंसों का दूध बेचने जाते हैं। ट्रेन लेट हो जाने की वजह से ज्यादातर का दूध खराब हो गया। दूध कारोबारी राजकुमार ने बताया कि सुबह तीन बजे ही दूध निकलवाया था। ट्रेन को सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन दोपहर 12 बजे पहुंच पाए। सारा दूध खराब हो गया

इनसेट
आउटर पर रुकी यह ट्रेनें
12801 (पुरुषोत्तम एक्सप्रेस), 14005 (लिच्छवी एक्सप्रेस), 22437 (हमसफर एक्सप्रेस), 12427 (रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस), 12367 (विक्रमशिला एक्सप्रेस), 14015 (सद्भावना एक्सप्रेस), 12557 (सप्तक्रांति एक्सप्रेस), 22419 (सुहेलदेव एक्सप्रेस). 5579 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल), 14090 (कोटद्वार-आनंद विहार मेल) आदि।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed