{"_id":"6a5fd9c7c27571b02c0ac97c","slug":"10-hour-power-outage-in-bhopura-and-indraprastha-60000-people-inconvenienced-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21646-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भोपुरा और इंद्रप्रस्थ में 10 घंटे बिजली गुल, 60 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भोपुरा और इंद्रप्रस्थ में 10 घंटे बिजली गुल, 60 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। टीएचए में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार रात 33 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट होने से भोपुरा क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, कृष्ण विहार कॉलोनी और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत कई इलाकों में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे बिजली संकट के कारण करीब 60 हजार लोगों को दिक्कत हुई। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही और लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
डिफेंस कॉलोनी निवासी सोनू प्रजापति ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से भोपुरा की तीन कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। पूरी रात और सुबह तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह आठ बजे तक उपभोक्ता लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों और कंट्रोल रूम में फोन कर आपूर्ति बहाल करने की जानकारी लेते रहे, लेकिन फॉल्ट दूर होने में काफी समय लग गया। बिजली नहीं होने के कारण लोग पानी की मोटर नहीं चला सके। वहीं, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सतीश भारद्वाज ने बताया कि लगातार फॉल्ट की समस्या बनी हुई। सोमवार रात भी करीब दो बजे इलाके में फॉल्ट की वजह से बिजली गुल हो गई। लोग ऊर्जा निगम से फॉल्ट की जल्द मरम्मत करने मांग करते रहे। मंगलवार सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।
मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन दो नरेश भारती का कहना है कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम को मौके पर भेजकर फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।