सब्सक्राइब करें

UP: 'कभी बाहर खेलते नहीं दिखे बच्चे, परिवार का भी न था मेलजोल'; गाजियाबाद सुसाइड केस में पड़ोसियों का खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Feb 2026 03:35 PM IST
सार

गाजियाबाद में सुसाइड केस के बाद घटनास्थल पर मौजूद सोसायटी के सह सचिव राहुल कुमार झा ने बताया कि करीब तीन वर्ष से चेतन कुमार परिवार के साथ यहां रह रहे हैं। इस दौरान कभी भी बच्चों को स्कूल जाते या खेलते-कूदते नहीं देखा गया। सोसायटी के ही उपाध्यक्ष अजय कसाना ने बताया कि कोरोना काल के बाद से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे। 

विज्ञापन
Ghaziabad Triple Sister suicide Case children were never seen playing outside the house in the society
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद में दर्दनाक घटना के बाद भारत सिटी सोसायटी के टॉवर बी-1 के पीछे बने पार्क में सोसायटी के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि बच्चों को कभी घर से बाहर खेलते या सोसायटी में अन्य बच्चों से मिलते-जुलते नहीं देखा। परिवार वाले भी किसी से बातचीत नहीं करते थे। लोगों ने मोबाइल और बच्चों से माता-पिता की दूरी को हादसे की वजह भी बताया।


घटनास्थल पर मौजूद सोसायटी के सह सचिव राहुल कुमार झा ने बताया कि करीब तीन वर्ष से चेतन कुमार परिवार के साथ यहां रह रहे हैं। इस दौरान कभी भी बच्चों को स्कूल जाते या खेलते-कूदते नहीं देखा गया।
Trending Videos
Ghaziabad Triple Sister suicide Case children were never seen playing outside the house in the society
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोसायटी के ही उपाध्यक्ष अजय कसाना ने बताया कि कोरोना काल के बाद से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे। पास में ही किसी कोचिंग में बच्चों के जाने की बात सामने आई, लेकिन किस कोचिंग में जा रहे थे यह किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Sister suicide Case children were never seen playing outside the house in the society
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही कमरे में बिताती थीं अधिकतर समय
सोसायटी में ही रहने वाली ज्योति कसाना ने बताया कि तीनों बहनों ने कमरे की दीवारों पर अलग-अलग कटिंग लगा रखी थीं। उसी कमरे में तीनों अधिकतर समय बिताती थीं। ये बातें उन्हें हादसा होने के बाद पता चलीं। उन्होंने कहा कि बच्चे इस उम्र में गलत आदतों और लतों में शामिल हो जाते हैं। एकदम से उठाया कोई कदम जैसे कि डांट या मोबाइल छीनना, बच्चों की मानसिक स्थिति पर क्या असर डालेगा, इस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
Ghaziabad Triple Sister suicide Case children were never seen playing outside the house in the society
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब तक शोर मचा पाते तीनों नीचे गिर गईं
बी-1 टॉवर के ठीक सामने की बिल्डिंग में पांचवीं मंजिल पर रहने वाले अरुण व अपर्णा ने बताया कि देर रात वह खाना खाने के बाद फ्लैट की बालकनी में टहल रहे थे। इस दौरान खिड़की पर एक लड़की को उन्होंने बैठे देखा। 

 
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Sister suicide Case children were never seen playing outside the house in the society
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि एक लड़की खिड़की की तरफ पीठ करके बैठी थी और बाकी दो लड़कियां उसके हाथ से चिपकी हुई थीं, मानों उसे रोकने का प्रयास कर रही थीं। जब तक वह शोर मचा पाते या लोगों को एकत्र कर सकते, तब तक तीनों नीचे गिर गईं।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed