{"_id":"698467a6f33da7f0040720e1","slug":"ghaziabad-triple-suicide-case-father-says-its-my-fault-i-wasnt-paying-attention-and-i-even-provided-mobile-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'वो कोरियन एडिक्ट थीं, गलती थी, ध्यान न दिया और फोन दिया', सुसाइड करने वाली लड़कियों के पिता का नया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'वो कोरियन एडिक्ट थीं, गलती थी, ध्यान न दिया और फोन दिया', सुसाइड करने वाली लड़कियों के पिता का नया बयान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:39 PM IST
सार
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानक्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में लगातार नई बातें सामने आ रही हैं। अब पिता चेतन कुमार ने बताया कि उनकी गलती रही कि उन्होंने बेटियों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया। वो पूरी तरह कोरियन कल्चर से प्रभावित हो गई थीं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी की गुत्थी उलझती जा रही है। इन लड़कियों के पिता से एक बार फिर बातचीत की गई। हालांकि उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बल्कि दरवाजे पर लगी जाली के दूसरी ओर से ही हर सवाल का जवाब देते रहे। गुरुवार को पिता ने बताया कि बच्चों ने कोरियन पर्सनैलिटी बनाई थी और अपना नाम बदल दिया था।
उन्होंने कहा सरकार से मांग है कि हम चाहते हैं कोरियन ड्रामा, वीडियो जो भी चल रहे हैं जिनसे बच्चे एडिक्ट हो रहे हैं वे सभी बन्द होने चाहिए। मेरे तो तीन बच्चे चले गए। मेरा तो जीवन चला गया। ताकि किसी ओर के बच्चे की जान न जाए।
Trending Videos
2 of 16
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद के टीलामोड़ थान इलाके में स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में लगातार नई बातें सामने आ रही हैं। बुधवार को किशोरियों के पिता चेतन कुमार ने तीनों बेटियों के ऑनलाइन कोरियन टास्क गेम में फंसे होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 घंटे में ही चेतन कुमार ने अपना बयान बदल दिया। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से हुई बातचीत में चेतन कुमार ने बताया कि उनकी गलती रही कि उन्होंने बेटियों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया। बच्चे समझकर उन्हें मोबाइल दिया। वह पूरी तरह कोरियन कल्चर से प्रभावित हो गई थीं।
4 of 16
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि भारत मे कोरियन ड्रामा, सीरियल, वीडियो सभी बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके तीन बच्चे चले गए, उनका जीवन चला गया। अब किसी और के बच्चे न जाएं कोई और इस आदत में न पड़े।
विज्ञापन
5 of 16
Ghaziabad Triple Suicide
- फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- तीन साल से खेल रही थीं टास्क गेम
बुधवार को पिता चेतन कुमार ने कहा था कि तीनों किशोरियां तीन साल से टास्क गेम खेल रही थीं। उन्होंने यह भी बताया कि बेटियां कोरिया जाने की जिद करती थीं। इस संबंध में कई बार उन्होंने बेटियों को समझाकर शांत कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।