फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firecracker Factory Explosion: हवा में उड़कर पटाखा फैक्टरी के बाहर गिरे शव, आग की लपटों में घिरे कर्मचारी बचाओ-बचाओ करते दौडे़...चाय वाला बना फरिश्ता

Sun, 05 Jun 2022 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/धौलाना
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/धौलाना Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jun 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
Hapur Explosion in Factory Dead bodies fell outside the firecracker factory by flying in the air see photos
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ जिले के धौलाना के यूपीएसआईडीसी स्थित पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद का मंजर रूह कंपाने वाला था। बारूद में लगी आग के धमाके की आवाज पांच किलोमीटर तक गूंजी, कामगारों के शव उड़कर फैक्टरी परिसर से बाहर जाकर गिरे। शेड में लगी टीन 50 फुट  उछल कर 200 मीटर दूर जाकर गिरीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरूआत में आग इतनी प्रचंड थी कि एक मिनट तक कुछ दिखना भी बंद हो गया।  शनिवार सुबह फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। अनहोनी से अनजान कामगार टैंक में बारूद का मसाला तैयार कर रहे थे, अचानक बारूद ने आग पकड़ ली। कामगारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पलक झपकते ही टैंक आग का गोला बनकर फट गया। आग का गोला अपने साथ फैक्टरी के टीन शेड को गरीब 50 फुट ऊपर तक उड़ा ले गया। बारूद बनाने का काम कर रहे कामगारों के शव भी इस धमाके के साथ उड़कर फैक्टरी के बाहर जाकर गिरे।
Hapur Explosion in Factory Dead bodies fell outside the firecracker factory by flying in the air see photos
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज छह किलोमीटर दूर तक स्थित देहरा, चौना, नंगला, हसनपुर, पिपलेड़ा, खिचरा गांव में भी सुनी गई। पटाखा फैक्टरी से सटी अन्य फैक्टरियों में भी भारी नुकसान हुआ। 
Hapur Explosion in Factory Dead bodies fell outside the firecracker factory by flying in the air see photos
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला
एक फैक्टरी के संचालक अकरम ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उससे निकली आग के प्रकाश से एक मिनट तक कुछ दिखना भी बंद हो गया। कान भी सुन्न हो गए, वह अपनी फैक्टरी में ही मौजूद थे। गनीमत रही कि उनकी फैक्टरी में जान की क्षति नहीं हुई, हालांकि लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur Explosion in Factory Dead bodies fell outside the firecracker factory by flying in the air see photos
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबे शव, खोजने के लिए खोदाई
पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद कई शव मलबे में भी दब गए। जिन्हें खोजने के लिए पुलिस कर्मियों ने खोदाई कराई। काफी मशक्कत के बाद मलबे से दो शव बरामद किए गए। 
विज्ञापन
Hapur Explosion in Factory Dead bodies fell outside the firecracker factory by flying in the air see photos
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला
आग से घिरे कर्मचारी बाहर भागे
बारूद में धमाके के बाद अधिकांश कर्मचारी झुलस गए, कपड़ों में आग से घिरे सात से दस कर्मचारी बाहर की और मदद की गुहार लगाते दौड़े। इनमें दो बाहर आते ही अचेत हो गए, जबकि बाकी रोते बिलखते रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed