फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atul Subhash Case: एक और चौंकाने वाला खुलासा, निकिता ने पीजी के दस्तावेजों में दिया था इनका नाम और मोबाइल नंबर

Wed, 18 Dec 2024 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Dec 2024 10:39 AM IST
सार

गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में निकिता सिंघानिया ने जिस कमरे में रहने के लिए बुक किया था, उसे पुलिस ने फिलहाल सील कर दिया है। निकिता ने बीते 14 नवंबर को यह कमरा ऑनलाइन पांच हजार रुपये एडवांस देकर बुक किया था।

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Case Update Shocking Details Emerge From Nikita PG Document
Atul Subhash Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष केस में नया खुलासा हुआ है। निकिता सिंघानिया ने गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में अपना आधार कार्ड दिया था। इसके अलावा, पुलिस वेरिफिकेशन के लिए दिए गए दस्तावेज के कॉलम में उसने अपना मोबाइल नंबर और अपनी मां का नाम एवं फोन नंबर लिखा था। इस बीच, गुरुग्राम पुलिस पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि निकिता के वेरिफिकेशन में पुलिस की ओर देरी की गई। पीजी के केयर टेकर ने पुलिस पर यह आरोप जड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केयर टेकर निकिता की आईडी लेकर वेरिफिकेशन के लिए सेक्टर-56 थाने पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर अतुल आत्महत्या का मामला खुला तो पुलिस पीजी पहुंची।
Atul Subhash Suicide Case Update Shocking Details Emerge From Nikita PG Document
पत्नी निकिता के साथ अतुल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी सामने आई है कि निकिता ने पीजी में तीन माह के लिए रूम शेयरिंग में लिया था। इसकी एवज में उसने पांच हजार रुपये एडवांस दिए थे। निकिता ने वेरिफेशन फार्म में अपना आधार कार्ड दिया था। इसके साथ ही वह नजदीक की हांगकांग मार्केट से सामान भी खरीदकर लाई थी।
 
Atul Subhash Suicide Case Update Shocking Details Emerge From Nikita PG Document
Atul Subhash - फोटो : ANI
ऑनलाइन पांच हजार रुपये एडवांस देकर बुक किया था कमरा
आपको बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में निकिता सिंघानिया ने जिस कमरे में रहने के लिए बुक किया था, उसे पुलिस ने फिलहाल सील कर दिया है। निकिता ने बीते 14 नवंबर को यह कमरा ऑनलाइन पांच हजार रुपये एडवांस देकर बुक किया था। इसमें रहने के लिए वह आठ को अपना सामान लेकर पहुंची थी। पीजी संचालकों के अनुसार, रात भर यहां रुकने के बाद नौ दिसंबर की सुबह वह चली गई। इस कमरे में रहने वाली निकिता की रूममेट भी फिलहाल अपने घर गई हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Case Update Shocking Details Emerge From Nikita PG Document
अतुल सुभाष और निकिता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने निकिता के कमरे पर ताला लगवाया
पीजी संचालकों की माने तो निकिता उनके यहां सिर्फ एक रात ही रुकी थी। 9 दिसंबर को वह बाकी सामान लाने की बात करके गई थी। उसके बाद मीडिया के माध्यम से ही उन्हें निकिता की गिरफ्तारी का पता चला। पुलिस की जांच टीम भी एक बार उनके पीजी पर आई थी। उसके बाद निकिता के कमरे पर ताला लगवाकर टीम चली गई। 
विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Case Update Shocking Details Emerge From Nikita PG Document
परिवार के साथ अतुल सुभाष(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अकेले ही कमरा देखने के लिए आई थी निकिता
साथ ही पीजी संचालकों को हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति इस कमरे के अंदर न जाए। डबल शेयरिंग वाले पीजी के इस कमरे में रहने वाली दूसरी लड़की अपने घर गई हुई है। 40 कमरों वाले इस पीजी के केयरटेकर गुड्डू ने बताया कि निकिता अकेले ही कमरा देखने के लिए आई थी। वहीं, सामान रखने के लिए भी निकिता अकेले ही आई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed