{"_id":"69136662257ec184ba0a07ff","slug":"delhi-police-arrested-mohammad-salman-first-owner-of-i20-car-his-wife-said-he-sold-it-to-spinny-2025-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली धमाके में इस्तेमाल कार की कहानी: सलमान ने कंपनी को बेची, फिर कैसे पहुंची आतंक के 'डॉक्टरों' के पास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली धमाके में इस्तेमाल कार की कहानी: सलमान ने कंपनी को बेची, फिर कैसे पहुंची आतंक के 'डॉक्टरों' के पास?
संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:15 PM IST
सार
सलमान की पत्नी फराह का कहना है कि कार की खरीद-फरोख्त करने वाली स्पिनी कंपनी को एक्सचेंज में गाड़ी बेची थी। हमारे पास इसके डॉक्यूमेंट्स हैं। उसके बाद गाड़ी कहां बिकी, इसका हमें नहीं पता।
विज्ञापन
1 of 8
i20 कार के पहले मालिक सलमान की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में संदिग्ध कार के पहले मालिक को दिल्ली पुलिस की जांच एजेंसी ने धर दबोचा है। उक्त कार का पहला मालिक सोहना के निकट बनी ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में अपने परिजनों के साथ रहता है, जिसे दिल्ली पुलिस उठाकर अपने साथ ले गई है। संदिग्ध कार मालिक मोहम्मद सलमान के परिवार के किसी भी प्रकार की बयानबाजी और मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सलमान और उसकी पत्नी फराह का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
2 of 8
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
धमाके के कुछ देर बाद ही पुलिस ने सलमान को उठाया
सोमवार रात दिल्ली के लालकिले के समीप हुए बम धमाके की घटना के तार सोहना तक जुड़े गए हैं। धमाका जिस कार में हुआ उसका मालिक मोहम्मद सलमान सोहना के निकट ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी के टावर नंबर 3 के फ्लैट नंबर 606 में पत्नी और 3 बेटियों के साथ रहता है। मोहम्मद सलमान को दिल्ली पुलिस की जांच एजेंसी ने धमाके के थोड़ी देर बाद ही उसके फ्लैट से उठा लिया था। सोहना पुलिस किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है। ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में सुरक्षा एजेंसी मोहम्मद सलमान के परिजनों को किसी से भी नहीं मिलने दे रही है। परिवार को मीडिया से भी दूर रखा गया है। सोसाइटी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुलिस मोहम्मद सलमान के घर पर ही जाकर गश्त कर रही है। वो गिलास कंपनी में काम करता है।
3 of 8
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाके लगाकर गाड़ियों की सघन चेकिंग
सोहना एसीपी जितेंद्र सिंह बताते हैं कि घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट पर चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। बस स्टैंड पर भी यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Delhi Blast
- फोटो : अमर उजाला
2016 से 2021 तक किराये पर रहा सलमान
सोमवार रात करीब सवा 9 बजे गुरुग्राम पुलिस की टीम शांति नगर के फ्लैट नंबर 631/12 पर पहुंची। पूछताछ में मकान मालिक दिनेश ने बताया कि मोहम्मद सलमान 2016 से लेकर 2021 तक किराये के कमरे में रहा। उसने यहीं रहते हुए सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी। इसके बाद वह सोहना के पास ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में शिफ्ट हो गया। गुरुग्राम नंबर (HR 26-CE 7674) की कार आरटीओ में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिले पते के बाद गुरुग्राम पुलिस उसे ढूंढते हुए शांति नगर पहुंची। मकान मालिक दिनेश ने बताया कि सलमान किराये पर रहता था और पांच साल पहले जा चुका है। पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया। दिनेश के परिजनों का कहना है कि पुलिस बताए कि उसे कहां रखा गया है। हमारी कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
धमाके से दहली दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल हाइट्स पहुंची पुलिस
सलमान की पहचान के लिए पुलिस दिनेश और सलमान के भाई जावेद को साथ लेकर ग्लोबल हाइट्स पहुंची। करीब 10 बजे रात दरवाजा खटखटाया तो सलमान की बेटी ने खोला। सलमान अंदर सो रहा था। पुलिस ने सलमान से कार के बारे में पूछा तो उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार बेच दी थी। उसने खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात भी दिखाए। सलमान ने यह कार नदीम नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। उसने ओखला में देवेंद्र को बेच दी। देवेंद्र ने भी कार कुछ समय पहले अंबाला में एक गैराज को बेची थी, वहां से इसे कौन खरीदकर ले गया, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।