फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: पुलिस पहुंची तो मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक हालत में पाए गए ग्राहक और युवती

Fri, 13 May 2022 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 May 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Gurugram brothel racket busted in golf course spa centre two arrested
स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-53 थाना पुलिस ने गोल्फ कोर्स रोड पर देह व्यापार करने वाले स्पा सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस हनी टू स्पा सेंटर पर पहुंची, जहां नकली ग्राहक भेजकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया।

Gurugram brothel racket busted in golf course spa centre two arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसका संचालन करने वाले युवक विक्रम निवासी तिलक नगर दिल्ली व एक ग्राहक बंटी दैया निवासी सिकंदरपुर, दिल्ली को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ सेक्टर-53 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने स्पा संचालक के कब्जे से 15700 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Gurugram brothel racket busted in golf course spa centre two arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र में देह व्यापार के आरोप में होटल संचालक और महिला काबू
पुलिस ने सलारपुर रोड पर स्थित एक होटल के संचालक और एक महिला को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि होटल संचालक बाहर से लड़कियां बुलाकर एक हजार रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर संचालक और एक महिला को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी ग्राहक की ओर से दिए एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने होटल संचालक सुनील वासी एबला (करनाल) को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है और महिला को कारागार भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram brothel racket busted in golf course spa centre two arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सलारपुर रोड पर होटल संचालक सुनील बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा करता है। आज भी उसने अपने होटल में देह व्यापार के लिए लड़कियां बुलाई हुई हैं। सूचना पर विभाग ने टीम गठित करके एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर कर होटल में भेज दिया, जिसने होटल में पहुंचकर काउंटर पर बैठे व्यक्ति से एक हजार रुपये में सौदा तय कर लिया और पुलिस टीम को सूचित कर दिया।

विज्ञापन
Gurugram brothel racket busted in golf course spa centre two arrested
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल पर छापामारी करके काउंटर बैठे व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की। इसके बाद टीम ने तलाशी ली तो एक युवती भी मिली। पुलिस ने रात होने के कारण महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजकर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुबह दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सुनील को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और महिला को जेल भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed