फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, देखें तस्वीरें

Sat, 27 Jul 2019 03:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jul 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain lashes in delhi ncr temperature goes down see in photos
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है तो वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके चलते कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आगे देखिए तस्वीरें...
Heavy rain lashes in delhi ncr temperature goes down see in photos
बारिश - फोटो : लाल सिंह
मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि वीकेंड यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह से ही कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हो रही है।
Heavy rain lashes in delhi ncr temperature goes down see in photos
बारिश - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि राजधानी में शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह, दोपहर और शाम अलग-अलग समय में बारिश हुई। सुबह से दोपहर के बीच हुई हल्की बारिश से उमस का स्तर और बढ़ने से दिनभर लोग बेहाल रहे, हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain lashes in delhi ncr temperature goes down see in photos
बारिश - फोटो : सुनील शर्मा

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, हालांकि इस आंकड़े के जारी होने के बाद शाम को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश से मौसम में और ठंडक आ गई। शुक्रवार को दिनभर उमस का स्तर 93 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
Heavy rain lashes in delhi ncr temperature goes down see in photos
बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : सुनील शर्मा

बताया गया है कि शनिवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाये रहेंगे और इसके साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed