{"_id":"5d3d27898ebc3e6ccd347087","slug":"iit-campus-triple-suicide-case-mother-of-sunita-says-daughter-can-not-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIT कैंपस सुसाइड केस: सुनीता की मां ने पुलिस के सामने खोले चौंकाने वाले राज, बताया क्या है सच ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT कैंपस सुसाइड केस: सुनीता की मां ने पुलिस के सामने खोले चौंकाने वाले राज, बताया क्या है सच ?
Sun, 28 Jul 2019 10:11 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुनीता के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली कैंपस के स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में सीनियर लैब असिस्टेंट के अलावा उसकी पत्नी व मां के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त गुलशन दास (35), उसकी पत्नी सुनीता (32) और मां कांता देवी (56) के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले हैं, जबकि गुलशन का शव मकान के कॉरिडोर में लोहे की पाइप से लटका हुआ मिला।शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
मृतक सुनीता के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस और एसडीएम को दिए बयान में सुनीता की मां कृष्णा देवी ने कहा है कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। वह किसी साजिश का शिकार हुई है। कृष्णा देवी का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर उसकी बेटी को सास परेशान करती थी। बेटी की बातों को वह गुलशन को बताती थी, जिसके बाद गुलशन अपनी मां के सामने सुनीता को पीटता था। गत 7 जुलाई को उनकी बेटी परेशान होकर नारायणा स्थित घर आ गई थी। काफी सोचने के बाद 9 जुलाई को परिवार ने नारायणा में शिकायत दी थी। बाद में रिश्तेदारों की दखल के बाद गुलशन ने बेटी को परेशान नहीं करने की बात कही थी। कृष्णा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मां के बयान पर अब मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक सुनीता के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका पहले सुनीता और कांता की हुई मौत
शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि सुनीता और कांता की मौत पहले हुई। बाद में गुलशन की। अधिकारियों का कहना है कि तीनों की मौत के समय का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो जाएगा। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि गुलशन ने पत्नी व मां को फंदे से लटकाने के बाद खुद फांसी लगा ली हो। घर में शुक्रवार दिन में खाना बना था या नही इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल की टीम ने घर से कुछ खाने के सैंपल लिए हैं। एफएसएल के अलावा डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
बेहद सरल स्वभाव का था गुलशन
आईआईटी कैंपस में रहने वाले लोगों का यकीन ही नहीं हो रहा है कि गुलशन ने खुदकुशी है। पड़ोसियों का कहना था कि गुलशन बेहद सरल स्वभाव का था। उन्होंने पति-पत्नी को झगड़ा करते हुए भी कभी नहीं देखा था। गुलशन के रिश्ते के मामा सतीश ने बताया कि गुलशन का परिवार पहले मोदी नगर, यूपी में रहता था। इसके बाद वह करनाल चला गया।

उसके पिता देवीदास की मौत हुई तो मां कांता देवी बेटे के साथ रहने लगी। करनाल में रहने वाले उसके रिश्ते के मामा हरिदत्त ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने फोन कर गुलशन और उसके परिवार की मौत की सूचना दी। हरिदत्त ने बताया कि परिवार में गुलशन अकेला ही था। अब उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। दूसरी ओर सुनीता अपने परिवार में सबसे छोटी थी।