{"_id":"5d3d21a48ebc3e6c987495cb","slug":"triple-suicide-case-police-send-gulshan-and-sunita-mobile-phone-for-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIT कैंपस सुसाइड केस: पुलिस को घर से मिले अहम सबूत, गुलशन और सुनीता के मोबाइल फोन से सामने आएगा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT कैंपस सुसाइड केस: पुलिस को घर से मिले अहम सबूत, गुलशन और सुनीता के मोबाइल फोन से सामने आएगा सच
Sun, 28 Jul 2019 09:46 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कैंपस में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली कैंपस के स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में सीनियर लैब असिस्टेंट के अलावा उसकी पत्नी व मां के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की शिनाख्त गुलशन दास (35), उसकी पत्नी सुनीता (32) और मां कांता देवी (56) के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले हैं, जबकि गुलशन का शव मकान के कॉरिडोर में लोहे की पाइप से लटका हुआ मिला। पुलिस को मृतकों के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
मृतक सुनीता की मां
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी जांच कर रहे हैं। शनिवार को एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से करनाल, हरियाणा निवासी गुलशन दास सपरिवार डी-3, चौथी मंजिल, बी-17-ब्लॉक, आईआईटी कैंपस में रहता था। परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा मां कांता देवी थीं। गुलशन आईआईटी में बायोकेमिस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट था। सुनीता का नारायणा में मायका है। इसी साल 20 फरवरी को सुनीता और गुलशन की शादी हुई थी।
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के कुछ लोगों ने सुनीता के गर्भवती होने का भी दावा किया। पुलिस के मुताबिक गुलशन व सुनीता की एक-दूसरे से यह दूसरी शादी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में कलह शुरू हो गई थी। कुछ दिन पहले परिजनों ने दोनों को समझाया भी था।
फोन नहीं उठाने पर सुनीता की मां को हुई आशंका
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दिनभर सुनीता की मां कृष्णा देवी अपनी बेटी को कॉल कर रही थी, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा था। इस बीच सुनीता की बड़ी बहनों ने भी उसको फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। रात करीब 9.40 बजे कुछ गड़बड़ की आशंका को देखते हुए कृष्णा देवी ने गुलशन व सुनीता के बीच झगड़े की जानकारी पीसीआर को दी।
फोन नहीं उठाने पर सुनीता की मां को हुई आशंका
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दिनभर सुनीता की मां कृष्णा देवी अपनी बेटी को कॉल कर रही थी, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा था। इस बीच सुनीता की बड़ी बहनों ने भी उसको फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। रात करीब 9.40 बजे कुछ गड़बड़ की आशंका को देखते हुए कृष्णा देवी ने गुलशन व सुनीता के बीच झगड़े की जानकारी पीसीआर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी कैंपस में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मौके पर पहुंची तो गुलशन के मकान का दरवाजा बाहर से खुला था। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो अलग-अलग कमरों में सुनीता व कांता देवी के शव पंखे से लटके मिले, जबकि फ्लैट के कॉरिडोर में लोहे की पाइप से गुलशन का शव लटका था। मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को पता चला है कि शुक्रवार को गुलशन अपने ऑफिस भी गया था।
विज्ञापन
मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में एक साथ तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने का फैसला लिया है। मेडिकल बोर्ड के गठन के लिए दिल्ली सरकार से सिफारिश कर दी गई है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच करेगी।