{"_id":"5d27fde08ebc3e6cdf2c8527","slug":"illegal-mining-scam-cbi-team-came-up-with-full-preparation-raid-on-bulandshahr-district-magistrate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन घोटाला: पूरी तैयारी के साथ आई सीबीआई टीम, जानकारी थी आवास पर नहीं हैं डीएम की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन घोटाला: पूरी तैयारी के साथ आई सीबीआई टीम, जानकारी थी आवास पर नहीं हैं डीएम की पत्नी
Fri, 12 Jul 2019 08:56 AM IST
शाहरुख खान
आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशबर
आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशबर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 12 Jul 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तो पुष्ट है कि बुधवार सुबह सात बजे सीबीआई की टीम डीएम आवास में दाखिल हुई थी। साथ ही अंदर दाखिल होने से पहले टीम ने अपना होम वर्क पूरा किया था। टीम को यहां तक जानकारी थी कि बीते चार दिन से डीएम घर पर अकेले हैं, उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं हैं। वहीं, डीएम आवास के चारों ओर घूम कर आवास के सभी बाहरी द्वारों की जानकारी की गई थी।
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो टीम तड़के ही आवास के बाहर पहुंच चुकी थी। टीम ने पहले पूरे आवास के चारों ओर घूमकर बाहरी द्वारों की रेकी की थी। जिससे कि अंदर जाने से पहले यह जानकारी हो सके की डीएम आवास में कितने बाहरी द्वार हैं। जिनसे लोग अंदर आ और जा सकते हैं।
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर छह से सात सदस्यीय टीम में केवल पुरुष अधिकारी ही थे। कोई महिला अधिकारी इस दौरान नहीं थी। सूत्रों ने बताया कि टीम को पहले से ही जानकारी थी कि डीएम अभय सिंह अपने आवास पर अकेले हैं। बता दें कि डीएम की पत्नी माधवी सिंह बीते छह जुलाई को ही अपनी रिश्तेदारी में गईं थीं, छापे के दौरान तक वह वापस नहीं लौटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
यही कारण माना जा रहा है कि सीबीआई अपने साथ किसी महिला अधिकारी को साथ लेकर नहीं आई थी। पुरुष अधिकारियों की टीम ने ही छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया था। यहां तक बताया जा रहा है कि टीम को आवास के अंदर मौजूद अधिकतर कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी थी। टीम ने अंदर पहुंचते ही सभी फोन आदि को सीज कर अपनी कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन भी चर्चाओं का बाजार रहा गरम
डीएम आवास पर बुधवार सीबीआई की छापे के बाद बृहस्पतिवार को भी चर्चाओं का बाजार गरम रहा। जनपद भर के विभिन्न प्रशासनिक दफ्तरों आदि में लोग सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई पर चर्चा करते नजर आए। हालांकि, कोई व्यक्ति इस संबंध में खुलकर बोलने को राजी नहीं है।
डीएम आवास पर बुधवार सीबीआई की छापे के बाद बृहस्पतिवार को भी चर्चाओं का बाजार गरम रहा। जनपद भर के विभिन्न प्रशासनिक दफ्तरों आदि में लोग सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई पर चर्चा करते नजर आए। हालांकि, कोई व्यक्ति इस संबंध में खुलकर बोलने को राजी नहीं है।