फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेवरकांड के पीड़ित परिवार से मिले CM योगी, 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान

Fri, 02 Jun 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 02 Jun 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
jewer gangrape loot case victim family meets uttar pradesh CM yogi adityanath
सीएम योगी से मिलते जेवरकांड के पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हैवानियत का शिकार हुए परिवार ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने योगी के सामने अपना दर्द बयां किया। इस दौरान यूपी के सीएम ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये बतौर आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। 

jewer gangrape loot case victim family meets uttar pradesh CM yogi adityanath
Jewar gangrape
पीड़ित परिवार के साथ जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सीएम को बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के आस-पास तकरीबन 25 से 30 घटनायें इसी तरीके से हुई, जिनमें से दर्जनों मामलों के तो एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। जो मामले दर्ज हुए भी, उनका गलत खुलासा किया गया। ऐसे में असली अपराधी आज भी सड़कों पर खुले घूम रहे हैं।
jewer gangrape loot case victim family meets uttar pradesh CM yogi adityanath
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने बताया कि पुरानी सरकार ने अपराधियों की जो फसल बोई थी, उस पकी हुई फसल के अवशेष प्रदेश की जनता के लिए भय बने हुए हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई होनी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jewer gangrape loot case victim family meets uttar pradesh CM yogi adityanath
Jewar gangrape
इस दौरान सीएम योगी ने प्रमुख सचिव गृह को बुलाकर स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि जितनी भी पुलिस फोर्स गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद में लगानी हो, लगाई जाए। बदमाशों को पड़कने के लिए जो भी संसाधन उपलब्ध कराये जाने हों, वो कराये जायें, लेकिन अगर जनता की सुरक्षा के साथ कोई चूक हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
jewer gangrape loot case victim family meets uttar pradesh CM yogi adityanath
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर-जेवर मार्ग पर लूटपाट, चार महिलाओं से गैंगरेप और विरोध करने पर स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या के मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने एक बावरिया गैंग को हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पकड़े गए बदमाश बावरिया के पुराने सदस्य हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि वारदात में शामिल बदमाश गैंग के नए सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस के शिकंजे में होंगे।       
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed