फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rain In Delhi: कुछ घंटों की बारिश और पानी-पानी हुई दिल्ली, VVIP इलाके भी डूबे; सरकारी दावों की खुली पोल

Tue, 28 Jul 2026 08:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Jul 2026 08:47 PM IST
सार

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि देश के सबसे सुरक्षित और व्यवस्थित प्रशासनिक क्षेत्र नई दिल्ली में भी बारिश ने व्यवस्था की परीक्षा ले ली। गोल मार्केट, शाहजहां रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, लोधी कॉलोनी, सरोजिनी नगर, कस्तूरबा गांधी मार्ग, केजी मार्ग, साउथ एवेन्यू, बंगाली मार्केट, आईएनए और गोल्फ लिंक सहित कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
Just few hours rain Delhi waterlogged VVIP areas submerged—government claims exposed
दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव - फोटो : जी पाल

कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को राजधानी की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। देश का सबसे अति विशिष्ट प्रशासनिक इलाके नई दिल्ली में भी सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं दूसरी ओर एमसीडी क्षेत्र के दर्जनों इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और जलनिकासी ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि वीवीआईपी इलाकों से लेकर बाहरी दिल्ली तक बारिश के आगे सरकारी दावे बहते नजर आए।

Just few hours rain Delhi waterlogged VVIP areas submerged—government claims exposed
जलभराव - फोटो : जी पाल

लगातार आईं जलभराव और पेड़ गिरने की शिकायतें
एनडीएमसी के नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की कुल 38 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 19 जलभराव, छह पेड़ गिरने और 13 स्थानों पर बिजली गुल होने की शिकायतें शामिल थीं। उधर, एमसीडी के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे के बीच 35 से अधिक जलभराव और पेड़ गिरने की शिकायतें दर्ज की गईं। दोनों एजेंसियों के आंकड़े मिलाकर देखा जाए तो राजधानी में कुछ ही घंटों के भीतर 70 से अधिक शिकायतें सामने आईं।

Just few hours rain Delhi waterlogged VVIP areas submerged—government claims exposed
जलभराव - फोटो : जी पाल

पोश इलाके भी डूबे
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि देश के सबसे सुरक्षित और व्यवस्थित प्रशासनिक क्षेत्र नई दिल्ली में भी बारिश ने व्यवस्था की परीक्षा ले ली। गोल मार्केट, शाहजहां रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, लोधी कॉलोनी, सरोजिनी नगर, कस्तूरबा गांधी मार्ग, केजी मार्ग, साउथ एवेन्यू, बंगाली मार्केट, आईएनए और गोल्फ लिंक सहित कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगीं। बारिश के दौरान जनपथ, तीन मूर्ति लेन, गोल मार्केट, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग और भारत विकास पथ के आसपास पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुईं। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Just few hours rain Delhi waterlogged VVIP areas submerged—government claims exposed
जलभराव - फोटो : जी पाल

इन इलाकों में दिखा व्यापक असर
उधर एमसीडी क्षेत्र में भी बारिश का असर व्यापक रहा। रोहिणी, नरेला, पश्चिम, करोल बाग, शाहदरा दक्षिण, दक्षिण, सिटी एसपी और केशवपुरम जोन से सबसे अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। केशवपुरम जोन के पश्चिम विहार में रोड नंबर-77 और ओखला फेज-2 में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा सदर बाजार, लक्ष्मी नगर, चावला, मायापुरी, रानी बाग, वसंत कुंज, द्वारका सेक्टर-12 और 13, सफदरजंग एन्क्लेव, शास्त्री नगर, भगीरथी विहार, लाजपत नगर, दरीयागंज, विकासपुरी, नारायणा विहार, मोहन गार्डन, तिलक नगर और रोहिणी के कई सेक्टरों में जलभराव की शिकायतें दर्ज कराई गईं।

विज्ञापन
Just few hours rain Delhi waterlogged VVIP areas submerged—government claims exposed
आईटीओ पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

तालाब जैसी नजर आईं सड़कें
बारिश के कारण नई दिल्ली समेत अनेक इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। वाहन रेंगते रहे, दोपहिया चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई और कई स्थानों पर लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा। उधर, एनडीएमसी और एमसीडी ने दावा किया कि शिकायत मिलते ही राहत टीमें मौके पर भेज दी गईं। जलनिकासी के लिए पंप लगाए गए, नालों की सफाई कर पानी निकाला गया और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed