फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोलबाग होटल अग्निकांड में दो गिरफ्तार, अर्पित पैलेस के बारे में सामने आए कई चौंकाने वाले राज

Wed, 13 Feb 2019 12:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Feb 2019 12:48 PM IST
सार

-होटल का मालिक राकेश गोयल पटवारी, अपने बेटे के नाम पर रखा होटल का नाम      
-होटल अर्पित मोटे कर्जे में, बैंक से लिया हुआ था 27 करोड़ का लोन, लोन न चुका पाने के कारण बैंक ने ई-ऑक्शन के लिए लिस्ट किया हुआ      
-होटल के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पांचवी मंजिल की छत पर बना है अवैध रेस्टोरेंट व बार  

विज्ञापन
karol bagh hotel arpit palace fire two arrested many revelation about hotel will shock you
karol bagh fire - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के करोलबाग में पांच मंजिला होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के ढाई बजे भीषण आग लग गई। हादसे में पांच महिलाओं और एक बच्चे समेत 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे कई पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही इस होटल के बारे में कई ऐसे राज  सामने आए हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं और इनसे बहुत से सवाल खड़े होते हैं...

karol bagh hotel arpit palace fire two arrested many revelation about hotel will shock you
karol bagh fire - फोटो : ani

करोलबाग के होटल अर्पित पैलेस में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व 18 साल पहले भी होटल में आग लगी थी। उस समय भी होटल चर्चा में आया था। होटल के मालिक राकेश गोयल पटवारी ने अपने बेटे अर्पित के नाम पर होटल का नाम रखा हुआ है।

karol bagh hotel arpit palace fire two arrested many revelation about hotel will shock you
karol bagh fire - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का दावा है कि होटल घाटे में चल रहा था। बैंक से होटल ने 27 करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ था। जिसे न चुकाने पर बैंक ने होटल को ई-ऑक्शन के लिए डाला हुआ था। मंगलवार को होटल का मालिक राकेश गोयल दिल्ली में मौजूद नही था। वह फिलहाल विदेश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karol bagh hotel arpit palace fire two arrested many revelation about hotel will shock you
karol bagh fire - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार होटल अर्पित पैलेस में लोगों के रुकने के अलावा तीन रेस्टोरेंट भी बने हुए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर क्रॉस रोड रेस्टो एंड बार के नाम से बार बना हुआ है। इसके अलावा बेसमेंट व पांचवीं मंजिल पर अलग रेस्टोरेंट व बार का अवैध निर्माण किया गया है। सूत्रों का कहना है कि राकेश ने घाटा होने के बाद अपने होटल में इन तीनों बार व रेस्टोरेंट का निर्माण कराकर उसे किराए पर दे दिया था। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन रेस्टोरेंट की एनओसी व अनुमति ली गई थी या नही। पुलिस आगे की कार्रवाई उसके अनुसार करेगी।

विज्ञापन
karol bagh hotel arpit palace fire two arrested many revelation about hotel will shock you
karol bagh fire - फोटो : अमर उजाला
करोलबाग हादसे में पुलिस का बयान....
करोलबाग हादसे के लिए आईपीसी की धारा 304 और 308 का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में होटल के जनरल मैनेजर और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में मारे गए 13 लोगों की ही फिलहाल पहचान हो पाई है, मामले की छानबीन जारी है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- मंदीप सिंह रणधावा, मध्य जिला पुलिस उपायुक्त
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed