स्कूली बच्चों के लिए बृहस्पतिवार का दिन हादसों भरा रहा। कुशीनगर- यूपी से लेकर दिल्ली तक स्कूली वैन के छात्र हादसों के शिकार हो गए। राजधानी दिल्ली के केशवपुरम स्थित कन्हैया नगर इलाके में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक प्राइवेट वैन को दूध के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त था कि सड़क पर वैन ने कई कलाबाजियां खाई।
लीड लगाकर स्कूल वैन चलाने से हुई मिल्क टैंकर से टक्कर, उड़े गाड़ी के परखच्चे और एक बच्ची की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों से खचाखच भरीं वैन में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बच्चों को वैन से निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।ब वहीं 17 बच्चें घायल है इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका की शिनाख्त गरिमा उर्फ साक्षी (7) के रूप में हुई है। वहीं घायल 17 बच्चों को एम्स ट्रामा सेंटर, सुश्रुत ट्रामा सेंटर-कश्मीरी गेट, एलएनजेपी और दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरूआती जांच के बाद पता चला है कि वैन के चालक विजय (20) ने हादसे के समय कानों में लीड (ईयरफोन) लगाई थी। हादसे में उसे भी चोट लगी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उत्तर-पश्चिम जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6.45 बजे कन्हैया नगर, मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर हुआ।
प्राइवेट वैन चालक विजय दो स्कूलों (केंद्रीय विद्यालय केशवपुर और सर्वोदय कन्या विद्यालय, केशवपुरम) के 18 बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रहा था। सभी बच्चे दूसरी कक्षा से दसवीं कक्षा के बीच के थे। विजय ने बच्चों को वजीरपुर, भारत नगर और अशोक विहार इलाके से लिया था।
वैन में बच्चों लेकर विजय कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर पहुंचा। प्रत्यक्षदशियों ने पुलिस को बताया कि लाल बत्ती पर रांग साइड आ रहे विजय ने अचानक यू-टर्न ले लिया। इस बीच सामने से बेहद तेज गति से आ रहे दूध के टैंकर ने वैन को चालक की दूसरी ओर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन ने तीन-चार कलाबाजियां खाई और उलटकर रुक गई। इस बीच मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई।