{"_id":"59329e064f1c1b7508bdd673","slug":"lava-mobile-engineer-anjali-rathod-murder-case-accused-arrested-noida-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" एकतरफा प्यार में हुई थी अंजलि की हत्या, गिरफ्तार आरोपी ने बताई ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में हुई थी अंजलि की हत्या, गिरफ्तार आरोपी ने बताई ये कहानी
Sun, 04 Jun 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
anjali murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लावा मोबाइल कंपनी की इंजीनियर अंजलि राठौर के मुख्य हत्यारोपी अश्वनी यादव उर्फ सन्नू को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अंजलि से एकतरफा प्रेम करता था। उसे संदेह था कि अंजलि अपने ऑफिस में किसी से प्यार करने लगी है। इसीलिए उसने अंजलि की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस को हत्याकांड में शामिल अश्वनी के एक दोस्त की भी तलाश है।
2 of 13
Anjali Murder
मूल रूप से यमुना नगर हरियाणा की रहने वाली अंजलि नोएडा के सेक्टर-62 स्थित पॉश सोसायटी शताब्दी रेल विहार में तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में चल रहे पीजी में छह अन्य लड़कियों के साथ रहती थी।
3 of 13
anjali murder
31 मई 2017 की सुबह 6:34 बजे सोसायटी के पार्किंग में सीढ़ियों के पास भावलपुर, जसवंत नगर इटावा निवासी अश्वनी यादव ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
anjali murder
एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि अश्वनी को शुक्रवार रात साढ़े दस बजे अंधियारी मैनपुरी में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रहा रहा था। गिरफ्तारी के बाद अश्वनी ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। रात में ही उसे नोएडा लाया गया।
विज्ञापन
5 of 13
anjali murder
शनिवार तड़के पुलिस ने अश्वनी की निशानदेही पर सेक्टर-62 के बी ब्लॉक पार्क की झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त 7.65 बोर का पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद कर लिया है। अंजलि की हत्या के बाद अश्वनी यहीं पर पिस्टल छिपाकर फरार हो गया था। हत्याकांड में उसके गांव का एक दोस्त भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।