{"_id":"638a14cd70a6be5c68471ddb","slug":"location-of-shraddha-s-mobile-was-in-chhatarpur-on-18-and-19-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफताब का चेहरा हुआ बेनकाब: पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, श्रद्धा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन से खुला ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफताब का चेहरा हुआ बेनकाब: पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, श्रद्धा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन से खुला ये राज
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रद्धा वालकर की 18 व 19 मई को आखिरी लोकेशन महरौली के छतरतुर में थी। 18 मई को श्रद्धा का फोन चल रहा था। इससे फोन किए गए थे और आए भी थे। 19 मई को मोबाइल पर सिर्फ फोन आए थे। महरौली पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल की जो लोकेशन निकाली है उससे ये बातें सामने आई हैं। पुलिस श्रद्धा के मोबाइल को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। आफताब का कहना है कि जून में जब वह मुंबई गया था तो उसने श्रद्धा के मोबाइल को रास्ते में फेंक दिया था।
2 of 5
मृतका श्रद्धा
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आफताब ने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई थी। अब जब दक्षिण जिला पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन निकाली है तो श्रद्धा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन छतरपुर स्थित घटनास्थल वाले मकान के पास आ रही है।
19 मई की रात को उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस इसे श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा परिस्थितिजन्य साक्ष्य मान रही है। ये आफताब को सजा दिलाने में बड़ा साक्ष्य साबित हो सकता है। आफताब ने अपना मोबाइल सितंबर में बदला था। आरोपी ने पुराना मोबाइल ओएलएक्स पर बेच दिया था और उसी नंबर का सिम लिया था। पुलिस से इस मोबाइल को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा के बैंक खाते की डिटेल भी पुलिस को मिल गई है। आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद खाते से 18 मई को एक बार में उसने 50 हजार व दूसरी बार में चार हजार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद श्रद्धा के खाते से पैसे नहीं निकाले गए। आफताब घर पर ऑनलाइन कम ही खाना मंगाता था। वह ऑनलाइन बिस्किट, नमकीन व चिप्स ही मंगाता था। हालांकि, वह दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जाता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।