सब्सक्राइब करें

Election Result 2019: दिल्ली के 5 दिग्गज जिनकी हार तय, फाइट में भी नहीं हैं आतिशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 May 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election result 2019 5 big faces of delhi who lost election
दिग्गज जिनकी हार तय - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम जिस तरह के आए हैं उसमें बड़े-बड़े सूरमा भी धराशायी हो गए हैं। दिल्ली की सात सीटों पर जिन दिग्गजों पर पार्टियों ने बड़ा दांव खेला था वह भी मोदी की आंधी के आगे टिक नहीं पाए। दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने बड़े चेहरे उतारे थे लेकिन किसी का जादू नहीं चल सका। यहां तक कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था के लिए कई सुधार के काम करने वाली आतिशी को लोगों ने नकार दिया। जानिए कौन हैं वो 5 दिग्गज जिनका नहीं चला जादू...
Trending Videos
lok sabha election result 2019 5 big faces of delhi who lost election
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

शीला दीक्षित- शीला दीक्षित पहली बार 1984 में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ी थीं। इसके बाद 1998 में वे नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनकर दिल्ली की राजनीति में पंद्रह साल तक सक्रिय रहीं। आम आदमी पार्टी के उदय के बाद विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल से शीला दीक्षित हार गई। इस बार वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ीं और खबर लिखे जाने तक उन्हें 200721 वोट मिले। जबकि मनोज तिवारी को 440050 मिल चुके हैं। दो लाख से ज्यादा भी वोट से पीछे चल रही शीला दीक्षित के जीतने की उम्मीद कम है। यह उनके राजनीतिक जीवन के लिए बड़ा मोड़ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election result 2019 5 big faces of delhi who lost election
आतिशी - फोटो : ANI

आतिशी- दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था के लिए सराहनीय काम करने वाली आतिशी इस बार पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार थीं लेकिन मोदी लहर ने उन्हें भी खारिज कर दिया। इस वक्त वह तीसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्हें अब तक 131762 वोट मिले हैं। उनका हारना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। आम आदमी पार्टी उन्हें अपना कद्दावर उम्मीदवार मानती थी। उनके प्रचार के लिए स्वरा भास्कर से लेकर जिग्नेश मेवानी तक दिल्ली आए थे लेकिन वह जीत से काफी दूर हैं।

lok sabha election result 2019 5 big faces of delhi who lost election
राघव चड्ढा - फोटो : ani
राघव चड्ढा- राघव चड्ढा पर भी आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव लगाया था लेकिन वह भी बड़े मार्जिन से अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 181678 वोट मिले हैं जबकि बिधूड़ी को 360182 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
lok sabha election result 2019 5 big faces of delhi who lost election
ajay maken

अजय माकन- लगातार तीन बार दिल्ली से विधायक बनने वाले अजय माकन दिल्ली सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2004 व 2009 में लगातार दो बार लोकसभा सांसद बने और केंद्रीय मंत्रिमंडल का भी हिस्सा बने। वे राहुल गांधी का बेहद करीबी माने जाते हैं। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सर्विस क्लास के वोटरों में माकन की पकड़ मानी जाती है लेकिन मोदी की आंधी में वो भी काम नहीं आया। अब तक उन्हें 168132 वोट मिल चुके हैं, वहीं पहले स्थान पर चल रही मीनाक्षी लेखी को 337169 वोट मिले हैं। माकन भी दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खोल सके। हालांकि पिछली बार से ज्यादा वोट मिलने के कारण कांग्रेस 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed