सब्सक्राइब करें

इस बात पर टिका है मनोज तिवारी का भविष्य, जानिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट का पूरा समीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 May 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election result 2019 full detail of north east delhi seat candidates to statistics
Manoj Tiwari-Dilip Pandey-sheila dixit - फोटो : Amar Ujala
राजधानी की हाईप्रोफाइल मानी जानी वाली उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट को तीन हैवीवेट नेताओं की उम्मीदवारी ने दिलचस्प बना दिया है। भाजपा-आप-कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे तीनों नेता हैविवेट होने के साथ-साथ समान रूप से ब्राह्मण और पूर्वांचली भी हैं। इसके अलावा इनमें से दो वर्तमान तो एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश में जी-जान से जुटे भाजपा के मनोज तिवारी की किस्मत दलित और मुस्लिम वोटों (38.5 फीसदी)के बंटने पर टिकी है।
Trending Videos
lok sabha election result 2019 full detail of north east delhi seat candidates to statistics

अगर इन दो बिरादरी का वोट कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे में से किसी एक केनाम पर एकजुट हुआ तो तिवारी की राह बेहद कठिन हो जाएगी। बहरहाल मुस्लिम बिरादरी में जहां कांग्रेस का ज्यादा प्रभाव नजर आता है, वहीं दलित और झुग्गी झोपड़ी के मतदाताओं में पांडे का आकर्षण महसूस किया जा सकता है। तीनों दलों से हैवीवेट उम्मीदवारों ने क्षेत्र के मतदाताओं को भी भ्रमित कर दिया है। दिल्ली की पूर्व सीएम होने के कारण शीला के प्रति सीलमपुर, मुस्तफाबाद में मुस्लिम बिरादरी का झुकाव नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election result 2019 full detail of north east delhi seat candidates to statistics
हालांकि बाबरपुर, मुस्तफाबाद में यह बिरादरी आप और कांग्रेस के बीच बंटी हुई है। इसी प्रकार तिमारपुर और सीमापुरी की झुग्गियों में आप का प्रभाव ज्यादा नजर आता है, मगर इन क्षेत्रों में भी कई मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर है। इस सीट से जुड़े 10 विधानसभा सीटों में एक ही बिरादरी केमतदाता पसंद और नापसंद के सवाल पर बंटे हुए हैं। बीते चुनाव की बात करें तो मोदी लहर में भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने पूर्वांचली मतदाताओं (25-28 फीसदी) के बूते कांग्रेस केकद्दावर नेता जयप्रकाश अग्रवाल को तीसरे नंबर धकेल दिया था। उन्हें ब्राह्मण, वैश्य, जाट, पंजाबी बिरादरी का भी खुल का साथ मिला था। हालांकि इस बार चूंकि तीनों ही हैवीवेट उम्मीदवार पूर्वांचल से ही हैं, ऐसे में तीनों पूर्वांचली मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए युद्घ स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में तिवारी के समक्ष मोदी का व्यक्तित्व और राष्ट्रवाद का ही सहारा है।
lok sabha election result 2019 full detail of north east delhi seat candidates to statistics

पूर्वांचल वोटों पर जंग

शीला, तिवारी और पांडे तीनों इस सीट के 25 से 28 फीसदी पूर्वांचल के मतदाताओं को साधने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। बीते चुनाव में भाजपा के तिवारी को इसका खुल कर समर्थन मिला था। यही कारण है कि आप और कांग्रेस ने भी पूर्वांचल से जुड़े नेताओं को ही मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट पर जयप्रकाश अग्रवाल की जगह पूर्व सीएम दीक्षित पर भरोसा जताया है। आप उम्मीदवार खुद के गाजीपुर से होने, भाजपा उम्मीदवार खुद के बनारस का होने और शीला खुद के कन्नौज से होने का प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
lok sabha election result 2019 full detail of north east delhi seat candidates to statistics

चुनाव के अहम मुद्दे

भाजपा- राष्ट्रवाद, विकास, हिंदुत्व, कार्यकर्ताओं की फौज
कांग्रेस- असहिष्णुता, जीएसटी, नोटबंदी, बेरोजगारी
आप- पूर्ण राज्य, दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र की दखलअंदाजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed