सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः सड़क से लेकर घरों तक में मना भाजपा की जीत का जश्न, मोदीमय हुई दिल्ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 May 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections result 2019 see photos of bjp win celebration in delhi
bjp celebration - फोटो : अमर उजाला

नून रोटी खाएंगे, मोदी जी को जिताएंगे, ठीक है...। बृहस्पतिवार को हरेक भाजपा कार्यकर्ता की जुबान पर यही गाना था। भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही जबरदस्त बेसब्री देखने को मिली। मतगणना शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे के भीतर जैसे ही रुझान आने शुरू हुए, भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर उतर आए। डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय से लेकर पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय तक होली और दिवाली मानते दिखाई दिए। राहगीरों का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते दिखे। 

Trending Videos
lok sabha elections result 2019 see photos of bjp win celebration in delhi
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
दोपहर तक जहां भाजपा कार्यालय में राजधानी दिल्ली रंग और गुलाल से सराबोर हुई। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। दिल्ली की सड़कों पर हर ओर गुलाब ही गुलाब नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections result 2019 see photos of bjp win celebration in delhi
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम

हर हर मोदी, मोदी अगेन, चौकीदार प्योर है जैसे नारे कार्यकर्ताओं ने खूब लगाए। कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ।

lok sabha elections result 2019 see photos of bjp win celebration in delhi
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम

फूलों की बारिश के बीच शाह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वहीं कार्यालय में जीत का जश्न मनाते हुए दिल्ली बीजेपी ने 7 किलो लड्डू का केक काटा।

विज्ञापन
lok sabha elections result 2019 see photos of bjp win celebration in delhi
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम

इसके अलावा भी केक काटने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। उधर चांदनी चौक इलाके में भाजपा के प्रवीण कपूर ने बादाम और पिस्ता से बनी कमल रुपी बर्फी से व्यापारियों का मुंह मीठा कराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed