यूं तो भगवान शिव के भक्त हर दिन उनकी पूजा करते हैं खासतौर पर सोमवार का दिन भोलेनाथ का दिन माना जाता है। लेकिन हर वर्ष महाशिवरात्रि बड़े हर्षोउल्लास से मनाई जाती है। मालूम हो कि शिवरात्रि पर सभी शिव भक्त भगवान शिव का व्रत रखते है। शिवलिंग पर जल, दूध, घी और फूल अर्पित करते हैं। जो कोई भी सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज हम आपको राशिनुसार भगवान शिव की पूजा के बारे में बताएंगे..
MahaShivaratri 2018 : जानें भगवान शिव को राशिनुसार किस चीज को अर्पित करने से मिलेगा लाभ
मेष- आप ‘ऊं नम: शिवाय:’ मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाएं। भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।
वृष- आप भोलेनाथ को पुष्प चढ़ाते हुए दही अर्पित करें, साथ ही सुगंधित वस्तु का दान भी करें। बता दें कि इससे भगवान शिव आपके जीवन में आने वाले कष्टों को अवश्य दूर करेंगे।
मिथुन- भगवान शिव आपको बल और बुद्धि के साथ ही सौभाग्य भी प्रदान करेंगे अगर आप उनको हरे रंग की पूजन सामग्री चढ़ाएंगे। बिल्व पत्र चढ़ाने से सब संकट दूर हो जाएंगे।
कर्क- आपकी कुंडली में अगर चंद्रमा का दोष है तो इस दोष के निवारण के लिए महाशिवरात्रि ही सर्वश्रेष्ठ दिन है। आप भगवान शिव को दही और सफेद रंग की पूजन सामग्री चाढ़एं।
सिंह- भगवान भोलनाथ आपको जीवन शक्ति प्रदान करेंगे लेकिन इसके लिए आपको उन्हें लाल रंग की वस्तुएं चढ़ानी होंगी और लाल रंग की चीजें ही दान में देनी होंगी।
कन्या- अगर इस राशि के लोग बुद्धि एवं सौभाग्य का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो फलों का रस जरूर चढ़ाएं। भगवान को हरे रंग की पूजन सामग्री भेंट करने से सभी शुभ कार्यों में कामयाबी मिलती है।
तुला- भगवान शिव आपको आशीर्वाद में धन एवं लक्ष्मी प्रदान करेंगे लेकिन उसके लिए यह आवश्यक है कि आप उन्हें दूध, दही और घी अवश्य चढ़ाएं। शिवजी और मां पार्वती से आशीष प्राप्त करें, मनोकामनाएं पूरी जरूर होंगी।
वृश्चिक- सिद्धि और शुभ कार्यों में शक्ति के लिए आप भगवान शिव को लाल रंग की वस्तुएं अर्पित करें। लाल वस्त्र का दान करें। इससे जीवन में आने वाले दोषों का निवारण अवश्य होगा।