फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

Fri, 30 Oct 2015 07:47 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 07:47 AM IST
विज्ञापन

जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

mahesh sharma touches feet of sadhvi ritambhara

भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को साध्वी ऋतंभरा ने संस्कृति भवन का शिलान्यास किया। स्कूल में लगातार बढ़ रहे बच्चों की संख्या को देखते हुए संस्कृति भवन बनाने का फैसला लिया गया है। स्कूल में 5 से 21 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा समेत अन्य लोगों ने साध्वी से आशीर्वाद भी लिया। (सभी फोटोः भव्यनरेश/अमर उजाला)

जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

mahesh sharma touches feet of sadhvi ritambhara

इस अवसर पर विधायक विमला बाथम, डॉ एके अग्रवाल, ओंकारनाथ अग्रवाल, मनोज गुप्ता, प्रवक्ता विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, राकेश शर्मा, मनीष शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य केशव कुमार शर्मा, प्रबंधक रमन चावला आदि शामिल रहे।

जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

mahesh sharma touches feet of sadhvi ritambhara

नोएडा सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान संस्कृति, पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) और नागरिक उड्डयन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि विद्या भारती संस्था का लक्ष्य बच्चों में अच्छी शिक्षा और संस्कार देना है। अच्छा नागरिक बनाकर उसकी प्रतिभाओं को उभारना ही शिक्षकों का काम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

mahesh sharma touches feet of sadhvi ritambhara

वहीं, संस्था के राष्ट्रीय मंत्री शिवकुमार ने कहा कि पूरे देश में संस्था के 23 हजार विद्यालय सीबीएसई से हैं जिसमें 36 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षक, कर्मचारी समेत एक करोड़ लोग संस्था से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

mahesh sharma touches feet of sadhvi ritambhara

नोएडा के स्कूल में 1500 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा व शिव कुमार ने बताया कि  पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने ही सेक्टर-12 के स्कूल का शिलान्यास किया था। आदर्श विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, बालिका विद्यालय समेत विभिन्न नामों से देशभर में स्कूल चल रहे हैं। दावा किया कि जब रिजल्ट आता है तो टॉप में 50 फीसदी छात्र इन्हीं स्कूलों के होते हैं। स्कूल में किसी जाति विशेष का कोई मतलब नहीं है, सिर्फ योग्यता ही पैमाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed