{"_id":"5ba6def6867a557eca091490","slug":"man-grabber-for-girl-lakh-jewellery-on-fake-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना लड़की को पड़ा भारी, एडिट फोटो दिखा हड़प लिए लाखों रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना लड़की को पड़ा भारी, एडिट फोटो दिखा हड़प लिए लाखों रुपए
Sun, 23 Sep 2018 06:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Facebook And Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनजान से दोस्ती कितनी महंगी पड़ती है इसकी बानगी जैतपुर इलाके में देखने को मिली। दरअसल, जैतपुर में इंस्टाग्राम पर 16 वर्षीय युवती ने दो अनजान युवकों से दोस्ती कर ली। दोनों ने सॉफ्टवेयर के जरिए पीड़िता का फोटो एडिट कर अश्लील बना दी। फिर ब्लैकमेल कर पीड़िता से 16.50 लाख के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद हड़प लिए। आरोपी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने परिवार और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
2 of 5
instagram feature
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (16) (बदला हुआ नाम) जैतपुर इलाके में रहती है। कुछ माह पूर्व पीड़िता के इंस्टाग्राम पर कन्नू नामक युवक के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। सलमा ने उसे स्वीकार कर लिया। सलमा की कन्नू से इंस्टाग्राम पर बात होने लगी।
3 of 5
instagram
कुछ ही दिनों बाद सागर नामक युवक की रिक्वेस्ट आई तो कन्नू के कहने पर सलमा ने उसकी रिक्वेस्ट को भी कबूल कर लिया। दोनों युवक सलमा से बातचीत करने लगे। आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपियों ने सलमा को उसकी एक अश्लील तस्वीर भेजकर वायरल करने की धमकी दी। सलमा बुरी तरह डर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Instagram
इसके बाद आरोपियों ने सलमा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने शुरूआत में पीड़िता से दो अलग-अलग खातों में 80 हजार रुपये डलवाए। बाद में दबाव देकर पीड़िता के घर में रखे 53 तोले सोने के जेवरात हड़प लिए।
विज्ञापन
5 of 5
verified badge on Instagram
इसके बाद आरोपी पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने परिवार को सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता से आरोपियों के नंबर लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।