फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehrauli Demolition: कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने पुलिस पर फेंका मिर्च पाउडर, जमकर हुई नारेबाजी और नोकझोंक

Sun, 12 Feb 2023 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mehrauli Demolition Women angry with the action threw chilli powder at police
Mehrauli Demolition - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने महरौली में रविवार को भी बुलडोजर चलाया। इस दौरान डीडीए व पुलिस को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर तक फेंक दिया। इस कारण पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मदद से डीडीए अब तक करीब 1200 गज भूमि पर तोड़फोड़ कर चुका है।

Mehrauli Demolition Women angry with the action threw chilli powder at police
Mehrauli Demolition - फोटो : अमर उजाला

सुबह पुलिस व डीडीए कर्मचारियों के तोड़फोड़ के लिए आते ही महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने डीडीए व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन उनकी एक नहीं चली। महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। इस बीच कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लोगों को खदेड़ दिया। 

Mehrauli Demolition Women angry with the action threw chilli powder at police
Mehrauli Demolition - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद डीडीए ने बुलडोजर चलाना शुरू किया। डीडीए ने करीब दो दर्जन फ्लैटों पर कार्रवाई की। इस दौरान लोगों के समर्थन में किसी भी दल का कोई नेता नहीं पहुंचा, जबकि स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि अब उनके मकान नहीं तोड़े जाएंगे। डीडीए का कहना है कि नौ मार्च तक तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehrauli Demolition Women angry with the action threw chilli powder at police
Mehrauli Demolition - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर में चिपकाए गए थे नोटिस
आर्कियोलॉजिकल पार्क में जी 20 शिखर सम्मेलन की बैठक होगी। इससे पहले कार्रवाई पूरी की जानी है। डीडीए के अनुसार, दिसंबरमें लोगों को सचेत करने के लिए दीवारों पर नोटिस चिपकाए गए थे। नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया था कि 10 दिनों के भीतर इस भूमि से सभी अनधिकृत निर्माण को लोग हटा लें, लेकिन मगर लोगों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण शुक्रवार से दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
Mehrauli Demolition Women angry with the action threw chilli powder at police
Mehrauli Demolition - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है : पुलिस
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका था। इन महिलाओं समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डीडीए की कार्रवाई के दौरान न तो किसी तरह का लाठीचार्ज हुआ और न ही कोई घायल हुआ है। कुछ लोगों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed