फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खोड़ा में बच्ची की हत्या: घर पर पड़ती थी डांट तो बोलती थी, मैं छोटा बाबू हूं मुझे मत डांटो

Sun, 05 Aug 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
minor girl dead body found in suspicious condition in ghaziabad
आप लोग अगर मुझे डांटोगे तो मैं भागकर भैया (चाचा के बेटे) के घर चली जाऊंगी। आप लोग गंदे हो, मुझे खेलने भी नहीं देते हो। हमेशा डांटते रहते हो। मैं छोटा बाबू हूं तो मुझे मत डांटा करो। ये कहना था खोड़ा के आदर्श नगर की रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची का, जो डांट खाने के बाद अपने मम्मी पापा से कहती थी। ऐसा उसके चाचा ने बताया।
minor girl dead body found in suspicious condition in ghaziabad
Girl murder
बता दें कि खोड़ा में शनिवार को चाचा के घर की छत पर बोरे में मासूम की लाश मिली थी। जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतका के चाचा ने बताया कि बच्ची बहुत चंचल थी, पढ़ने में भी बहुत होशियार थी।
minor girl dead body found in suspicious condition in ghaziabad
Girl murder
टीवी में जैसे किसी फिल्मी गाने की धुन बजती तुरंत नाचने लगती थी। इतनी कम उम्र में ही उसे घर के 2-3 मोबाइल नंबर याद हो गए थे। घर कोई उसे किसी चीज के लिए रोकता टोकता तो वो तुरंत बोलती थी कि मैं भैया को फोन करके बुला लूंगी। उसकी आवाज अभी भी कानों में गूंज रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
minor girl dead body found in suspicious condition in ghaziabad
Girl murder
बेटी राशि (5) पास के ही कुंती मेमोरियल स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी। बृहस्पतिवार शाम को वह खेलने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
minor girl dead body found in suspicious condition in ghaziabad
Girl murder

शनिवार सुबह बच्ची के ताऊ के घर के सामने वाले मकान में रहने वाली महिला ने उनकी छत पर एक प्लास्टिक के कट्टे पर मक्खियां देखी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टे में राशि का शव बरामद किया। राशि का शव खून से लथपथ था। उसके शरीर पर कई घाव के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि हत्या कर शव को कट्टे में बंद किया गया था। पुलिस रेप के बाद हत्या समेत कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed