{"_id":"5b5f685a4f1c1b8f568b746c","slug":"minor-girl-sexual-assault-behind-the-pillar-of-swimming-in-dps-school-at-greater-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीपीएस दुष्कर्म मामला: सामने आया ऐसा सच, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस दुष्कर्म मामला: सामने आया ऐसा सच, पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गामा-2 स्थित डीपीएस में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी स्वीमिंग पूल के किनारे पिलर के पीछे की गई थी। बच्ची ने पेंसिल से स्वीमिंग पूल आदि की पेंटिंग बनाते हुए घटनास्थल की जानकारी दी है। वहीं, बच्ची को पूल के पास ले जाकर भी दरिंदगी का स्थान चिह्नित कर लिया गया है। ये क्षेत्र सीसीटीवी की जद में नहीं है, लेकिन फुटेज में बच्ची लड़खड़ाती हुई बाहर आती दिख रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में पीड़िता व उसकी मां के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।
पांच अन्य अभिभावकों ने भी पुलिस के पास बयान दिए हैं। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ठोस सुबूत मिल चुके हैं, पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। जांच अधिकारी बोबेश धीमान ने बताया कि मासूम बच्ची से बात करने के लिए वह सादे कपड़ों में कई बार उसके घर गई। इसके बाद बच्ची से उन्होंने दोस्ती की।
काफी मशक्कत के बाद बच्ची घटना को लेकर बात करने की स्थिति में हुई। बच्ची को कागज और पेंसिल दी गई। इस पर बच्ची ने स्वीमिंग पूल बनाया। बच्ची ने आरोपी लाइफ गार्ड चंडीदास को भी शीट पर पेंसिल के जरिये आकृति बनाकर दर्शाया और खुद की भी आकृति बनाई। इसके बाद बच्ची ने पूल के पास स्थित पिलकर के पीछे दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़िता ने स्कूल में जाकर भी पुलिस को पूल के पास पीले रंग के पिलर के पीछे के स्थान को चिह्नित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
child rape
एक और बच्ची हुई शिकार, स्कूल छोड़ा
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि आरोपी चंडीदास ने स्वीमिंग पूल में तैराकी सिखाने के दौरान अन्य बच्चियों को भी शिकार बनाया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने घटना के दिन भी एक अन्य बच्ची से इस तरह की हरकत की, हालांकि बदनामी के डर से उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उस बच्ची के परिजनों ने इस घटना के बाद से ही उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया। इस मामले में पांच अन्य अभिभावकों ने भी सूरजपुर थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए हैं।

मजिस्ट्रेट जांच पूरी होने में लगेंगे दो दिन
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने डीपीएस में बच्ची से दुष्कर्म मामले में एडीएम प्रशासन कुमार विनीत की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। समयावधि पूरी होने के बावजूद अब तक जांच पूरी नहीं हुई है, जबकि स्कूल प्रशासन मामले में अपनी रिपोर्ट सौंप चुका है। अभिभावक संघ ने भी मामले में अपने बयान दर्ज कराए हैं। एडीएम प्रशासन कुमार विनीत ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने में अभी दो दिन का समय और लगेगा।