बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी का शुक्रवार का पूरा दिन अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर टीवी चैनलों के एंकरों के सवालों का जवाब देते हुए गुजरा। पप्पू भरतौल एक तरफ यह दोहराते रहे कि उनकी बेटी बालिग है लिहाजा उसे अपने फैसले खुद करने का पूरा अधिकार है। वह उसमें कोई दखलंदाजी नहीं कर रहे हैं न उनका ऐसा कोई इरादा है। उधर, विधायक की बेटी लगातार अपने पिता की ओर से हत्या की आशंका जताती रही।
बेटी के विधायक पिता बोले- भोपाल की लड़की से सगाई कर तोड़ चुका अजितेश, गवाह हैं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने कहा कि लड़के अजितेश उर्फ अभि की कुछ साल पहले भोपाल के एक परिवार की लड़की से इंगेजमेंट हुई थी लेकिन अजितेश के विवादित होने और ज्यादा दहेज मांगने की वजह से यह इंगेजमेंट टूट गई। उन्हों अजितेश के इस इंगेजमेंट कार्यक्रम के फोटोग्राफ भी दिखाए। कहा, उसका चाल चलन बहुत पहले से ही ठीक नहीं है।
विधायक ने कहा कि जाति के आधार पर किसी से भेदभाव करना उनका स्वभाव नहीं रहा। यह बात उनको जानने वाले सभी समझते हैं। जो भी आरोप उन पर लगवाए जा रहे हैं, उसके पीछे गहरा राजनीतिक षड्यंत्र है। बेटी जो कुछ भी उनके बारे में वीडियो या चैनल पर बोल रही है, उसके पीछे और लोग हैं। मगर, वह किसी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया समेत विभिन्न चैनलों पर जिस तरह से इस मसले पर उनसे सवाल किए जा रहे हैं, उससे वह और उनका परिवार बहुत आहत है।
एक न्यूज चैनल ने साक्षी की पापा से फोन पर बात भी कराई तो विधायक ने उससे बात करने से मना कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि वह जहां भी रहे, खुश रहे। चैनल की ओर से विधायक से यह सवाल भी पूछा गया कि क्या वह अब अपनी बेटी को स्वीकार करेंगे। इस पर विधायक ने कहा कि इस तरह के सवाल पूछकर उनके परिवार को आत्महत्या करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। वह सिर्फ एक ही बात कहना चाहते हैं कि वह किसी का पीछा नहीं कर रहे। न ही उनसे या उनके किसी समर्थक से किसी को जान का खतरा है।
हमारा पीछा हो रहा है
भाजपा विधायक की बेटी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में फिर अपने पापा और उनके समर्थकों से अपनी और अपने पति की जान का खतरा बताया है। एक न्यूज चैनल ने बेटी की पिता से फोन पर बात भी कराई।
इस बातचीत में साक्षी ने फिर वही आरोप दोहराए, जो वायरल हुए वीडियो में लगाए थे। चैनल से बातचीत में साक्षी ने आरोप लगाया कि उसको और उसके पति के परिवार को जान का खतरा है। कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। वह दोनों को जान से मार सकते हैं। साक्षी ने यह आरोप भी लगाया कि उसके परिवार में भाई को सब तरह से निर्णय लेने की आजादी थी, लेकिन उस पर सभी बंधन लागू होते थे। उसे किसी ने समझने की कोशिश नहीं की। साक्षी ने परिवार के सदस्यों पर उससे अपशब्द बोलने और बात-बात पर डांटने के भी आरोप लगाए।