सब्सक्राइब करें

दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक: मरीज में दो सप्ताह पहले आना शुरू हो गए थे लक्षण, नजरअंदाज न करें इन संकेतों को

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
monkeypox in delhi  A case of monkeypox found in Delhi symptoms started appearing two weeks ago
A confirmed case of monkeypox in Delhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी मंकीपॉक्स से पीड़ित शख्स में करीब दो सप्ताह पहले से ही लक्षण आना शुरू हो गए थे। हालांकि, शख्स एलर्जी समझ स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवाता रहा। तबीयत बिगड़ने पर जब शख्स एक अन्य स्थानीय डॉक्टर पर  गया तो मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम शख्स को लोक नायक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां मंकीपॉक्स की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित के परिजनों को आइसोलेट कर दिया है व किसी भी शख्स को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण नहीं हैं।

Trending Videos
monkeypox in delhi  A case of monkeypox found in Delhi symptoms started appearing two weeks ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीड़ित में उभरे ये लक्षण
पीड़ित शख्स बीते माह 25 जून को हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला गया था। यहां से वह 27 जून को दिल्ली लौटा। दिल्ली लौटने के बाद चार जुलाई को पीड़ित की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद मरीज ने स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। बुखार बार-बार चढ़ने-उतरने के साथ बना रहा। वहीं, शरीर पर दाने होने पर मरीज स्थानीय चर्म चिकित्सक के पास पहुंचा। लेकिन, इसके बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। स्थानीय डॉक्टर को मरीज के लक्षण देखकर संदिग्ध लगा, जिसके बाद जिला प्रशासन को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
monkeypox in delhi  A case of monkeypox found in Delhi symptoms started appearing two weeks ago
लोकनायक अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

संक्रमित के संपर्क में आए 13 लोग आइसोलेट
पंजाबी बाग सब-डिवीजन एसडीएम गुरप्रीत के मुताबिक, उन्हें शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली थी। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन की टीम संदिग्ध मरीज को लोक नायक अस्पताल लेकर पहुंची। जांच रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि होने पर संक्रमित के संपर्क में आए 13 लोगों को उनके घरों में ही आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि, किसी भी शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण नहीं हैं। मामले की गंभीरत को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आए व्यक्तियों पर नजर रख रही है। अभी कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है, लेकिन 21 दिनों तक संपर्क में रहे लोग अपने घरों में ही रहेंगे।

monkeypox in delhi  A case of monkeypox found in Delhi symptoms started appearing two weeks ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

डॉक्टर भी न पहचान पाए लक्षण
पीड़ित की पत्नी के मुताबिक, लक्षण होने पर डॉक्टरों ने चेचक की संभावना जताई थी। रविवार को मंकीपॉक्स की पुष्टि हो गई है। हालांकि, अब पति की तबीयत की ठीक है। वहीं, परिवार में मौजूद पत्नी, भाई-भाभी और माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक है। मरीज के संपर्क में आए उनके दो दोस्तों को भी उनके घरों में आइसोलेट कर दिया गया है। किसी भी शख्स में कोई लक्षण नहीं हैं। साथ ही उनके संपर्क में रहे दो डॉक्टरों व उनका स्टाफ भी आइसोलेट है। 

विज्ञापन
monkeypox in delhi  A case of monkeypox found in Delhi symptoms started appearing two weeks ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी के समय से ही पीड़ित घर से कर रहा है काम
मरीज व उनकी पत्नी कोरोना महामारी के समय से ही घर से ही काम कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने 13 लोगों को आइसोलेट करने के साथ उनके घरों पर सिविल डिफेंस के वालंटियर तैनात कर दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed