{"_id":"5ba73412867a5537ba4060ce","slug":"mother-and-daughter-murder-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, घर से मिले ऐसे सबूत पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, घर से मिले ऐसे सबूत पुलिस भी चौंकी
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
double murder in mianwali
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी के मियांवाली नगर में दोहरे हत्याकांड की शुरूआती जांच में हत्यारों के हत्या करने का मकसद का पता नहीं चल पाया है। हालांकि मौका मुआयना से जो सबूत सामने आये हैं, उससे पता चलता है कि हत्यारे घर में कुछ दस्तावेज तलाशने की कोशिश कर रहे थे। इसकी वजह यह है कि अलमारी में रखे कागज कमरे में बिखरे पड़े थे। शुरुआती जांच में हालांकि पुलिस को हत्या के पीछे आशंका प्रापर्टी विवाद की थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर दूसरे तथ्य भी सामने आए हैं।
Double Murder
इसमें सबसे अहम तथ्य शशि तलवार के पति सुरेश तलवार की साल 2013 में तिहाड़ जेल में संदिग्ध मौत होना है। सुरेश को तिहाड़ क्यों जाना पड़ा और इसके पीछे क्या घटना थी, इसकी जानकारी में पुलिस जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुरेश तलवार मोती नगर स्थित इंडियन ऑक्सीजन लिमिटेड कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे। यह कंपनी भारत सरकार के अधीन थी। कंपनी अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली आक्सीजन बनाती थी। करीब 10-12 साल पहले सिलिंडर विस्फोट का मामला हुआ था।
double murder
- फोटो : अमर उजाला
इसमें कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान सुरेश तलवार कंपनी से सेवानिवृत्त होकर दूसरी कंपनी में काम कर रहे थे। लेकिन सुरेश तलवार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। परिवार वालों के मुताबिक अपनी गिरफ्तारी से सुरेश काफी परेशान थे। कुछ दिन बाद जेल में सुरेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
अब जबकि उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई है और जांच के दौरान पता चला है कि घर में कोई लूटपाट नहीं हुई है। लेकिन हत्यारों ने अलमारी में रखी फाइलों से कागजात को तलाशने की कोशिश की है। कमरे में कागजात फैले हुए थे। इससे लगता है कि उस मामले में फंस रहे लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ऐेसे में पुलिस अब उस घटना की तह तक जाने की तैयारी में जुट गई है। जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरूविला का कहना है कि सुरेश के बेटों के आने के बाद उनसे इस मामले को लेकर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
शशि ने हत्यारों से किया मुकाबला
Double Murder
पुलिस की जांच के दौरान जो चीजें सामने आई हैं, उससे लगता है कि शशि ने हत्यारे के साथ मुकाबला किया है। शशि ने रसोई के चाकू से हत्यारे पर हमला करने की कोशिश की है। इस कोशिश के दौरान चाकू टूट गया है। पुलिस को टूटा हुआ चाकू रसोई से मिला है। हत्या करने के बाद हमलावर ने पर्दा से शशि के शव को ढंकने की कोशिश की है। शशि का सिर रसोई के गेट से बाहर निकला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद घर में तलाशी ली गई है।