{"_id":"62832f742899c7614f1146ad","slug":"mundka-fire-accident-after-four-days-life-on-track-at-incident-place-near-by-shops-open","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंडका में आग का तांडव: चार दिन बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, खुलीं आसपास की दुकानें, दिखी पहले की तरह हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडका में आग का तांडव: चार दिन बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, खुलीं आसपास की दुकानें, दिखी पहले की तरह हलचल
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 17 May 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद यहां से गुजरने वाला हर कोई कुछ देर रुककर इमारत को जरूर देखता है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंडका में आग के तांडव के बाद सोमवार को जिंदगी दोबारा पटरी पर आने लगी है। घटनास्थल के आस पास की बंद पड़ी दुकानों में फिर से कामकाज शुरू हो गया है। लोग पहले की तरह खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। इमारत में आग लगने से हुई त्रासदी के बाद से आस पास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थी। दुकानदारों का कहना है कि घटना के बाद लगातार इमारत में जांच प्रक्रिया चल रही थी। अब जब इलाके में हालात सामान्य हो रहे हैं तो फिर रोजमर्रा की तरह दुकानें भी खुलने लगी है।
2 of 5
फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
घटना के चौथे दिन भी इमारत के आस पास बैरिकेड लगा हुआ है और पुलिस व सिविल डिफेंस कर्मी की तैनाती है। घटना के बाद से वहां आस पास के लोगों का दिनभर जमाबड़ा लगा रहता था, लेकिन सोमवार को इमारत के पास लोगों की संख्या नहीं के बराबर थी।
3 of 5
Delhi Mundka Fire
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इमारत की गली में आवाजाही बंद कर रखी है लेकिन उसके आस पास दुकानदारों ने सोमवार से अपनी दुकानें खोल ली। वहां दुकान करने वाले संदीप ने बताया कि इमारत में आग लगने की घटना काफी भयावह थी। घटना के बाद से वह काफी सहमे हुए थे। अब वह और उसके जैसे और दुकानदार पहले की तरह अपने दिनचर्या में लग गए हैं। ग्राहक भी अब उनके पास आने लगे हैं। दुकानदारों ने कहा कि वह घटना को लेकर काफी आहत है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Delhi Mundka Fire
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फॉरेंसिक लैब को नमूने सौंपे
मुंडका अग्निकांड में जल गए 19 शवों की पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा है। सभी शव जल चुके हैं। अब इनकी पहचान डीएनए जांच के बाद होगी। ऐसे में पुलिस ने रोहिणी स्थित फॉरेंसिक लैब में सभी नमूने भेज दिए हैं। अगले 15 दिनों में सभी शवों के पहचान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 5
मुंडका घटनास्थल की तस्वीर
- फोटो : जी पाल
फॉरेंसिक विशेषज्ञ के मुताबिक घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से करीब 50 नमूने जमा किए थे। इन नमूनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने उन 50 नमूनों के अलावा 19 शव के नमूने भी लैब में भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक शवों के डीएनए जांच में करीब 15 दिन का समय लगेगा। पुलिस ने जिन लोगों के परिवार के सदस्य इस घटना के बाद से लापता हैं उनके परिवार से लिए गए डीएनए सैंपल भी लैब को सौंप दिया है। ऐसे में दोनों नमूनों का मिलान कर उनकी पहचान की जा सकेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।