फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जिहाद के शक में मुस्लिम बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, योगी की सेना पर केस दर्ज

Thu, 11 May 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 11 May 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
muslim man beaten to death by suspected hindu yuva vahini members in bulandshahr
pahasu

यूपी में लव जिहाद का जिन्न एक बार फिर सिर उठा रहा है जिसने एक मुस्लिम बुजुर्ग की जान ले ली। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बुजुर्ग युवक की शक की बिनाह पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शक था कि बुजुर्ग गुलाम मोहम्मद ने अपने एक रिश्तेदार और एक दूसरे समुदाय की लड़की को भागकर शादी करने में मदद की थी। बुजुर्ग की हत्या के आरोप में में हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

muslim man beaten to death by suspected hindu yuva vahini members in bulandshahr
pahasu

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के सोही गांव में मंगलवार को एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोग लामबंद होने लगे। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण डीआईजी, डीएम समेत तमाम आला अधिकारी तत्काल गांव पहुंचे और स्थिति को काबू कर लिया।

muslim man beaten to death by suspected hindu yuva vahini members in bulandshahr
pahasu

घटना को कुछ दिन पूर्व पड़ोस के ही एक गांव की दूसरे समुदाय की युवती को भगा कर ले जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। एहतियात के तौर पर पहासू कस्बे से लेकर सोही गांव तक पीएसी तैनात कर दी गई है। मृतक के पुत्र ने गांव के गजेंद्र और हिंदू युवा वाहिनी के पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सोही गांव निवासी गुलाम मोहम्मद (60) आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह लोग वहां पहुंचे और गुलाम मोहम्मद की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे लोग घटना वाली जगह की तरफ दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। आनन-फानन में घायल गुलाम मोहम्मद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन बुलंदशहर ले जाते समय गुलाम मोहम्मद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
muslim man beaten to death by suspected hindu yuva vahini members in bulandshahr
pahasu

कुछ दिन पूर्व पड़ोस के एक गांव के दूसरे समुदाय की एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया था। घटना को उससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम जैकब रोशन, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी देहात जगदीश पांडेय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में डीआईजी मेरठ केएस इमेनुअल ने भी मौके का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से पूछताछ की।
कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या का कारण साफ हो पाएगा।- जगदीश पांडेय, एसपी देहात

हमारे कार्यकर्ताओं का हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग संगठन को बदनाम कर रहे हैं। अगर प्रकरण में सही जांच नहीं हुई तो पूरा मामला सीएम दरबार तक ले जाया जाएगा।- सुनील राघव, जिलाध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी

विज्ञापन
muslim man beaten to death by suspected hindu yuva vahini members in bulandshahr
pahasu

सोही गांव में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा बुजुर्ग की हत्या के बाद कस्बे से लेकर सोही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जिले के कई थानों की पुलिस और पीएसी जगह-जगह तैनात कर दी गई। डीएम, एसएसपी समेत आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से भी मिले। शाम  करीब साढ़े आठ बजे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में गुलाम मोहम्मद के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मंगलवार सुबह सोही गांव निवासी बुजुर्ग गुलाम मोहम्मद की दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हत्या की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर पहासू समेत, खुर्जा, अरनिया, शिकारपुर, छतारी, खुर्जा देहात, डिबाई आदि थानों की पुलिस पहुंच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed