फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे

Fri, 20 Nov 2015 08:13 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन

केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे

nitish kumar oath ceremony lalu yahdav hug arvind kejriwal

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद आज औपचारिक तौर पर सरकार का गठन हो गया। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता  शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी गतिविधियां ही आखिर सारी सुर्खियां बटोर ले गईं।

केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे

nitish kumar oath ceremony lalu yahdav hug arvind kejriwal

असल में इस मौके पर तमाम नेताओं के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया था। मंच पर पहुंचते ही केजरीवाल ने नीतीश कुमार से हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया लेकिन वो लालू को अनदेखा कर गए।

केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे

nitish kumar oath ceremony lalu yahdav hug arvind kejriwal

शायद लालू यादव ने इस बात को नोटिस कर लिया और वापस जा रहे केजरीवाल के कंधे पर पीछे से अपना हाथ ढोकते हुए उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे

nitish kumar oath ceremony lalu yahdav hug arvind kejriwal

केजरीवाल ने भी औपचारिकतावश लालू से हाथ तो मिलाया लेकिन तुरंत ही पीछे मुड़ने लगे लेकिन, ठीक उसी वक्त लालू ने उन्हें दोनों हाथों से पकड़ कर अपने गले लगा लिया। इस पर केजरीवाल ने भी मुस्कुराते हुए लालू को गले लगाया।

विज्ञापन

केजरीवाल ने बटोरी नीतीश के शपथ ग्रहण में सुर्खियां, देखें कैसे

nitish kumar oath ceremony lalu yahdav hug arvind kejriwal

लालू यहीं नहीं रुके बल्कि, केजरीवाल का एक हाथ अपने हाथ में पकड़ कर उसे हवा में उठाया और सामने बैठी जनता के सामने लहराने लगे। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में केजरीवाल लालू से बचते ही दिखे लेकिन लालू यादव ने साबित कर दिया कि उनसे बचना इतना आसान नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed