चोरी के आरोप में तीन दिन से थाना सेक्टर-49 में बंद आरोपी से मिलने गई उसकी पत्नी की थाने में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने सोमवार शाम थाने में तेजाब पी लिया था। हालांकि, पुलिस थाने में मौत से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला थाने के बाहर से ही तेजाब पीकर आई थी। गंभीर हालत में उसने इलाज के दौरान मंगलवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ा है।
फार्म हाउस में चोरी करने के इल्जाम में गया जेल तो बीवी ने थाने में ही पिया तेजाब और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, महिला की मौत के बाद हंगामा बढ़ने व अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पति को मंगलवार दोपहर थाने से ही जमानत दे दी गई। महिला की पहचान मूलरूप से नेपाल निवासी कविता (25) के रूप में हुई है। सात साल पहले पिलखुआ हापुड़ निवासी सत्तन यादव (28) से प्रेम विवाह किया था।
दोनों एक ही कोठी में नौकरानी और ड्राइवर की नौकरी करते थे। फिलहाल, दोनों होशियारपुर गांव में कई साल से किराये पर रह रहे थे। इनकी एक पांच साल की बेटी सोनू और तीन साल का बेटा निशु है। सत्तन अभी सेक्टर-50 में एक पूर्व सैन्य अधिकारी के यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि 16 अप्रैल की रात सेक्टर-51 केसरी धाम गेस्ट हाउस में एक शादी में आए मेहमानों के कमरों से लगभग 20 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग और 75 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
चोर गेस्ट हाउस की डीवीआर भी ले गए थे। इसी मामले में सोमवार शाम करीब चार बजे सत्तन को सेक्टर-50 मार्केट से गिरफ्तार किया गया था। सत्तन के पास से चोरी किया गया बैग, गहने और मोबाइल फोन मिला है। चोरी हुए मोबाइल फोन से ही पुलिस को सत्तन तक पहुंचने में कामयाबी मिली थी। सत्तन की गिरफ्तारी के बाद पत्नी उसे छुड़वाने के लिए थाने आई, लेकिन पुलिस के समझाने पर चली गई।
कुछ देर बाद वह फिर थाने पर आई। इस बार कुछ देर में ही उसकी हालत बिगड़ गई। कविता को नजदीक के संवेदना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। कविता ने डॉक्टरों को तेजाब पीने की बात बताई थी। पुलिस ने ही कविता की मौत की सूचना उसके परिजन को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।