फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा 30 साल का मिथक: कहीं हार न जाएं..इस डर से गौतमबुद्ध नगर नहीं आते थे पहले के सीएम, पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने कैसे तोड़ा रिकॉर्ड

Fri, 11 Mar 2022 09:03 AM IST
प्रशांत कुमार जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा।
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 09:03 AM IST
सार

प्रदेश में बनने वाली सरकार दूसरी बार जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाती थी। कांग्रेस ने यहां दूसरी जीत हासिल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री बदल गए थे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath broke Noida Jinx Myths related to Noida of former chief ministers
जश्न मनाते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बनने वाली सरकार दूसरी बार जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाती थी। कांग्रेस ने यहां दूसरी जीत हासिल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री बदल गए थे। इसके बाद से करीब 30 साल से यह मिथक चर्चाओं में आ गया था कि जो मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध नगर में आता है, उसकी सरकार चली जाती है। इस कारण पिछली सरकारों के मुख्यमंत्री जिले में आने से कतराते थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 बार से अधिक बार यहां आकर इस मिथक को तोड़कर फिर से जीत हासिल कर ली। 



सबसे पहले नोएडा दौरे के बाद जून 1988 में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से ही मुख्यमंत्रियों के न आने का मिथक चला आ रहा है। इसके बाद मुलायम सिंह, कल्याण सिंह, मायावती, राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान भी यह मिथक बरकरार रहा।

CM Yogi Adityanath broke Noida Jinx Myths related to Noida of former chief ministers
जश्न मनाते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर का दौरा किया। इसी वर्ष योगी आदित्यनाथ ने जिले में न आने को लेकर मायावती और अखिलेश यादव पर तंज भी कसा था।


 
CM Yogi Adityanath broke Noida Jinx Myths related to Noida of former chief ministers
जश्न मनाते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के उद्घाटन से लेकर एयरपोर्ट के शिलान्यास तक किया दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के शुभारंभ से लेकर नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास तक कई बार जिले का दौरा किया। यहां तक कि चुनाव के प्रथम चरण की अंतिम सभा भी उन्होंने जेवर में की थी। कोरोना को लेकर भी उन्होंने यहां समीक्षा बैठक की। इसके अलावा उन्होंने जिले की विकास योजनाओं पर लगातार अधिकारियों को निर्देशित करते आगे बढ़ाने का काम किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath broke Noida Jinx Myths related to Noida of former chief ministers
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव भी नोएडा आने से परहेज करने लगे थे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath broke Noida Jinx Myths related to Noida of former chief ministers
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
वर्ष 2013 में वे नोएडा में आयोजित एशियाई विकास बैंक शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। इस कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed